Khan Sir FIR News: खान सर का कोचिंग और अस्पताल बिना फायर NOC के चल रहा, नोटिस के बाद अब सील होने की नौबत

हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

Khan Sir FIR News: फैजल खान उर्फ खान सर की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। खान पर पहले से ही गैर जमानतीय धाराओं में केस दर्ज है। अब उनके कोचिंग सेंटर और अस्पताल में कई खामियां मिली हैं। जिसके बाद दोनों के ही सील होने की नौबत आ पड़ी है। 

Khan sir

Khan Sir FIR News: पटना के मशहूर खान सर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से एक से बढ़कर एक मुसीबत आ रही है। अब उनके चर्चित खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट और उनके अस्पताल के सील होने की नौबत आ गई है। यह पता चला है कि पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर और एनी बेसेंट रोड स्थित खान हॉस्पिटल अग्निशमन विभाग के एनओसी के बिना चल रहे हैं। रविवार को अग्निशमन विभाग की जांच में खान कोचिंग सेंटर और खान हॉस्पिटल में अग्निशमन मानक की घोर कमी मिली।

इस पर अग्निशमन विभाग ने कोचिंग और अस्पताल संचालक को नोटिस भेजा है, जिसमें 15 दिनों के अंदर कमियों को दूर करने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर दोनों संस्थान सील कर दिये जाएंगे। अभी दोनों संस्थान बिना फायर एनओसी चल रहे हैं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली और मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए शहर के होटल, हॉस्पिटल, कोचिंग संस्थान और मार्केट कॉम्प्लेक्स की जांच चल रही है।

रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि खान कोचिंग और खान हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। आपातकालीन निकासी द्वार, भूमिगत पानी का टैंक, स्प्रिंकलर और फायर अलार्म भी नहीं मिले। दोनों स्थानों पर रोजाना काफी संख्या में मरीज और छात्र-छात्राएं आते जाते रहते हैं। इसीलिए अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। रविवार को शहर के कई होटल, हॉस्पिटल और कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। जहां भी कमी पाई गई है, ऐसे संस्थानों के मालिक या संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है।

खान सर गाायब हो गए हैं

इधर मुसीबतों भी फंसते नजर आ रहे खान सर अचानक गायब हो गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जून को खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए बवाल के बाद दर्ज एक एफआईआर में पुलिस ने खान सर की तलाश तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि खान सर को तलाशने के लिए पुलिस की एक टीम भी बनाई गई है। कोचिंग सेंटर में खान सर के बॉडीगार्ड द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद उनपर हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट के तहत गैर जमानतीय धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लेकिन पुलिस अब तक खान सर को पकड़ नहीं पाई है। इस बात की भी उम्मीद है कि खान सर के वकील आज कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsखान सर का कोचिंग और अस्पताल बिना फायर NOC के चल रहा, अब सील होने की नौबत