Khan Sir FIR News: खान सर पर एफआईआर बदला लेने के लिए हुआ, वकील बोले - गार्ड ने सुरक्षा के लिए गोली चलाई

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Khan Sir FIR News: खान सर पर केस दर्ज होने के बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके वकील अग्रिम जमानत याचिका दायर करने की तैयारी में हैं। खान सर के वकील ने कहा है कि महज बदला लेने के लिए ही खान सर पर FIR दर्ज करवाया गया है। 

Khan sir fir news

Khan Sir FIR News: अब यह लगभग तय हो चुका है कि अपने खिलाफ दर्ज FIR में खान सर पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे बल्कि वो अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे। सोमवार को फैजल खान के वकील पटना के सिविल कोर्ट में यह याचिका दायर कर सकते हैं। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में दायर करने से पहले उनके वकील ने बड़ी बातें कही हैं। इस मामले में खान सर के वकील अरविंद कुमार मउआर ने कहा है कि खान सर से बदला लेने के लिए एफआईआऱ दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह खान सर के खिलाफ साजिश है।

अरविंद कुमार मउआर ने कहा कि खान ग्लोबल के गेट पर हुई वारदात के बाद उनके संस्थान के एक व्यक्ति ने दूसरे संस्थान के डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी और उसी के जवाब में विरोधी पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आत्मरक्षा के लिए हवाई फायर करने वाले गार्डों के साथ खान सर का नाम भी डाल दिया गया है। वकील ने कहा कि गार्ड ने हवाई फायरिंग आत्मरक्षा में की थी।

खान सर के वकील अरविंद कुमार मउआर ने कहा, ‘उनके खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराया गया है वो बदला लेने के लिए दर्ज कराया गया है क्योंकि उनके स्टाफ ने 2 जून को डायरेक्टर पर केस दर्ज कराया था। जिस वीडियो या फोटो के आधार पर एफआईआर किय गया था उसमें गार्ड लोग थे और उन्होंने सुरक्षा के लिए हवाई फायरिंग की थी। इस फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ था लेकिन थाने में जो केस दर्ज किया गया है उसनें खान सर का नाम जोड़ दिया है। यह खान सर को फंसाने की साजिश है और उनको बदनाम करने के लिए यह एफआईआर किया गया है। अब आगे अग्रिम जमानत ही फाइल की जाएगी और जिस तरह का ग्राउंड है उसमें इनपर किसी तरह का कोई आरोप है ही नहीं। अब यह जज पर निर्भर करता है कि उन्हें बेल मिलेगी या नहीं। ’

खान सर हैं कहां…

बहरहाल पूरे प्रकरण में केस दर्ज होने के बाद से खान सर लापताा हैं और वो कहां है किसी को इस बात की खबर नहीं है। 2 जून को खान सर को कोचिंग खान ग्लोबिल इंस्टीच्यूट पर तोड़फोड़ और हमले के बाद जो इंस्टीच्यूट प्रबंधन की तरफ से पास में ही स्थित ज्ञान बिंदू जी.एस. एकेडमी पर हमले का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को धर दबोचा था।

इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें घटना के दिन खान सर के दो बॉडीगार्ड कोचिंग कैंपस में फायरिंग करते नजर आ रहे थे। इसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों ही गार्ड को अरेस्ट कर लिया। दोनों गार्डों ने ना सिर्फ फायरिंग की बात कबूल की है बल्कि यह भी कहा है कि उन्होंने खान सर के कहने पर गोली चलाई थी। अब इसके बाद से पुलिस ने खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट के तहत गैर जमानतीय धाराओं में केस दर्ज किया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।