संस्कारी युवा राष्ट्र की मूल पूंजी, इन्हें कुसंस्कार व कुविचारों से बचाना जरूरी है।: मनीष

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

संस्कारी युवा राष्ट्र की मूल पूंजी, इन्हें कुसंस्कार व कुविचारों से बचाना जरूरी है।: मनीषसंस्कारी युवा राष्ट्र की मूल पूंजी, इन्हें कुसंस्कार व कुविचा

संस्कारी युवा राष्ट्र की मूल पूंजी, इन्हें कुसंस्कार व कुविचारों से बचाना जरूरी है।: मनीष

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता संस्कारी युवा ही राष्ट्र की मूल पूंजी है। इनके द्वारा ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। इन्हें कुसंस्कार व कुविचारों से बचाना जरूरी है। यह बातें शनिवार को शहर के सीढ़ी घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में यूथ एक्सपो को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांतीय युवा संयोजक मोटिवेशनर मनीष कुमार ने कही। उन्होंने युवाओं को अपनी शक्ति का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने की बात कही। कार्यक्रम में उनका चादर एवं पुष्प माला से स्वागत सम्मान शक्तिपीठ के जिला युवा संयोजक अमित कुमार ने किया। वही पटना से आए सहयोगी निशांत कुमार ने युवाओं को गायत्री मंत्र का नियमित जप करने की महत्ता बताई।

यूथ एक्सपो में विभिन्न स्कूलों एवं श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों के लिए भोजन प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी। यूथ एक्सपो के बाद पूर्वी जोन पटना के संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में खगड़िया जिले के समन्वय समिति के संयोजकों सहित सातों प्रखंडों के प्रज्ञा, युवा, महिला एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक का बैठक हुई। बैठक में विगत वर्ष की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी कार्य योजना की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया। गुरु कार्य के प्रति सभी परिजन दृढ़ संकल्पित दिखे। जिला संयोजक अरविंद प्रसाद हिमांशु ने मनीष कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। शक्तिपीठ के सह संयोजक त्रिभुवन पटेल ने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्य ट्रस्टी डॉ विजयेंद्र विधार्थी ने किया। इस मौके पर डॉ स्वामी विवेकानंद, डॉ रेणु, उमेश प्रसाद, शशि कुमार रंजन, संतोष कुमार, चंद्रशेखर सिंह चर्चिल, अनिल जायसवाल, गोपाल कुमार, राजीव कुमार, वीर बहादुर पंडित, प्रमोद कुमार सिंह, गुरुदेव कुमार, दिनेश बिट्टू, शोभा देवी, अवधेश कुमार मंडल, मुकेश कुमार सिंह सहित जिले के सातों प्रखंड के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।