अवैध वसूली करते रंगे हाथ धराया युवक, एसडीओ ने की कार्रवाई
अवैध वसूली करते रंगे हाथ धराया युवक, एसडीओ ने की कार्रवाई अवैध वसूली करते रंगे हाथ धराया युवक, एसडीओ ने की कार्रवाई

परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के जीएन बांध स्थित सलारपुर चौक पर वाहन से अवैध वसूली करते एक युवक क़ो पकड़ लिया गया। इसके बाद आरोपित को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सलारपुर चौक के आसपास यात्री वाहनों एवं मालवाहक गाड़ियों के चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। इसी शिकायत के सत्यापन के लिए पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया, जहां जांच के क्रम में आरोपित को वसूली करते पकड़ा गया।
प्रशासनिक कार्रवाई
मौके पर एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में भी अवैध वसूली को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने कहा कि दोबारा शिकायत मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सड़क पर यात्री एवं मालवाहक वाहनों के चालकों को धमकाकर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। उन्होंने आम लोगों एवं वाहन चालकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की। बताया जाता है की सड़कों पर अवैध वसूली की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सलारपुर चौक पर बड़ी कार्रवाई की गई।
फोटो : 27
कैप्शन: परबत्ता के सलारपुर चौंक पर अबैध वसूली का निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


