ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाकिसानों के हित में होगा काम: अध्यक्ष

किसानों के हित में होगा काम: अध्यक्ष

पैक्स में किसान हितों में कार्य किया जाएगा। पैक्स की जनता ने जो जिम्मेवारी दी है उसका जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन...

किसानों के हित में होगा काम: अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSat, 25 Jan 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

पैक्स में किसान हितों में कार्य किया जाएगा। पैक्स की जनता ने जो जिम्मेवारी दी है उसका जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन होगा।

यह बातें धुसमुरी पैक्स अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष दिगंबर शर्मा ने कही। वही जदयू के संगठन प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हितों में कई योजनाएं चला रही हैं।

जिसका किसानों को अधिक से अधिक लाभ लेने की जरूरत है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। वे देश की तरक्की में बेहतर योगदान कर सके। इस दौरान बीसीओ संजय कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी, उपप्रमुख मो. सहाब रहमानी, जिप सदस्य योगेन्द्र सिंह, पंसस दारा महतो, विजय शर्मा, महेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुबोध यादव, ब्रह्मदेव यादव, केदार शर्मा, मदन शर्मा, मंटून शर्मा, सुलो शर्मा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें