Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWinter Relief MLA Distributes Blankets to 435 Needy Families in Khagaria
गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म है : विधायक

गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म है : विधायक

संक्षेप:

खगड़िया में विधायक बबलू कुमार मंडल ने भीषण ठंड को देखते हुए 435 गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। यह कार्यक्रम जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विधायक ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्चा धर्म है और उन्होंने सभी लाभार्थियों का आशीर्वाद लिया।

Dec 27, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया। एक प्रतिनिधि भीषण ठंड को देखते हुए सदर विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल द्वारा शनिवार को सदर प्रखंड के भदास उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 एवं 10 में रहने वाले 435 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद महिला-पुरुषों तथा बुजुर्गों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विधायक बबलू मंडल ने सभी लाभार्थियों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बबलू मंडल ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा सच्चा धर्म है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार की सेवा और विकास के लिए समर्पित हैं, उसी तरह वे खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा और सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर जदयू कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, स्थानीय मुखिया अंजली कुमारी, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, पूर्व जिला पार्षद केदार पासवान, कुलदीप सिंह पटेल, अनिल सिंह, भिखन राम, रामनारायण सिंह, वकिल सिंह, संतोष कुमार साह, वार्ड सदस्य रवि कुमार, रामबदन सदा, इन्द्रदेव रजक आदि मौजूद थे।