विवाहिता ने फांसी लगा किया आत्महत्या का प्रयास
विवाहिता ने फांसी लगा किया आत्महत्या का प्रयासविवाहिता ने फांसी लगा किया आत्महत्या का प्रयासविवाहिता ने फांसी लगा किया आत्महत्या का प्रयासविवाहिता ने

गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुश्कीपुर गांव में पति से मोबाइल बहस होने के गुस्साई पत्नी ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता की जान बचा लिया। घटना रविवार की है। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान मुश्किपुर के रहनेवाले मोनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया कि दो वर्ष पूर्व मोनी ने प्रेम विवाह किया था। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। रविवार को मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हुई। इसके बाद मोनी ने गुस्से में आकर मफलर से पंखे में फांसी लगाने का प्रयास किया।
हालांकि, उसी समय परिजनों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे बचा लिया। घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम और गोगरी थाना की एसआई अवंती कुमारी सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं अस्पताल में महिला से पूछताछ कर उसके बयान को कलमबद्ध किया। इधर गोगरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन के आलोक में जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


