ग्रीष्मावकाश बाद स्कूल में बच्चे उत्साह के साथ करेंगे पठन-पाठन, की गई पहल

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

ग्रीष्मावकाश बाद स्कूल में बच्चे उत्साह के साथ करेंगे पठन-पाठन, की गई पहल ग्रीष्मावकाश बाद स्कूल में बच्चे उत्साह के साथ करेंगे पठन-पाठन, की गई पहल

ग्रीष्मावकाश बाद स्कूल में बच्चे उत्साह के साथ करेंगे पठन-पाठन, की गई पहल

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश बाद बच्चों के लिए स्वागत सप्ताह आयोजित की जाएगी। 22 से अगले 27 जून तक स्वागत सप्ताह चलेगी। जिससे अवकाश के बाद बच्चे स्कूल में पूरे उत्साह के साथ पठन-पाठन कर सकेंगे। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी इस पहल से संतुष्टि मिलेगी। जिसको लेकर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को जरूरी निर्देश दिया है। डीईओ ने बताया कि निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पत्र के आलोक में ग्रीष्मावकाश बाद 22 जून से खुल रही स्कूलों में बेहतर माहौल बनाने की पहल की गई है। ताकि अवकाश के बाद स्कूल आने वाले बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बने।

स्वागत समारोह के तहत स्कूलों में साज सज्जा व स्वागत वातावरण तैयार किया जाएगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही स्कूल प्रवेश द्वारा पर बच्चों का आत्मीय स्वागत शिक्षक करेंगे। चेतना सत्र में प्रेरक संवाद, कहानी, कविता व स्थानीय स्तर के प्रेरक व्यक्तियों का जीवन परिचय साझा करना है। प्रत्येक दिन प्रथम कक्षा स्वागत सप्ताह पर के्द्रिरत होगा। स्वागत व पूर्नमिलन मैं देखा, मेरा अनुभव मेरी सीख, मेरा सपना मेरी उड़ान व उपलब्धियों का उत्सव जैसे थीम के माध्यम से बच्चों को सहजतापूर्वक पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा। स्वागत सप्ताह के अंतिम दिन 27 जून को सभी प्रारंभिक स्कूलों में अभिभावक व शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKhagaria Newsग्रीष्मावकाश बाद स्कूल में बच्चे उत्साह के साथ करेंगे पठन-पाठन, की गई पहल