Khagaria News: जिले में दिनभर उमस रहे लोग परेशान, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
Khagaria News: जिले में दिनभर उमस रहे लोग परेशान, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज जिले में दिनभर उमस रहे लोग परेशान, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार को शाम में आसमान में बादल जैसी स्थिति रही। दिन में धूप के असर कम के बाद भी गर्म हवा से उमस महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर, महसूस इससे अधिक हुआ। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वही पूरबा हवा औसतन तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
मौसम का पिछले हफ्ते का हाल
एक दिन पहले रविवार को धूप का असर कम रहने से भीषण गर्मी से राहत रही थी। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को सुबह में हल्की बारिश होने से मौसम नरम रहा रहा था। आसमान में हल्का बादल भी छाया रहा था। जिससे तापमान गिरा रहा था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।
गर्मियों में राहत का मौसम
गत शुक्रवार को दोपहर में हल्की बारिश हुई थी। जिससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत गुरुवार को धूप का असर कम रहा था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार को आसमान में बादल के साथ हल्का उमस महसूस रहा था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी.
आगामी मौसम की भविष्यवाणी
बॉक्स:
जिले में आज तापमान रहेगा गिरा: जिले में 14 जुलाई को अधिकतम तापमान गिरा रहेगा। आसमान में बादल के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि आगामी 15 व 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं आगामी 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 सेल्सियस डिग्री रहेगा। इधर 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा। जबकि अगले 19 से अगले 22 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इधर अगले 22 जुलाई तक बारिश होने के आसार बना है। जिससे तापमान में नरमी रहेगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


