Khagaria News: जिले में उमसभरी गर्मी से रही राहत, आसमान में बना रहा दिनभर बादल
Khagaria News: जिले में उमसभरी गर्मी से रही राहत, आसमान में बना रहा दिनभर बादल जिले में उमसभरी गर्मी से रही राहत, आसमान में बना रहा दिनभर बादल

Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को धूप का असर कम रही। पर, उमस महसूस हुआ। आसमान में हल्का बादल बना रहा। जिससे भीषण गर्मी से राहत रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ। पर, महसूस इससे अधिक हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार को आसमान में बादल के साथ हल्का उमस महसूस रहा था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को आसमान में बादल के साथ बारिश हुई थी।
जिससे मौसम नरम बना रहा था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को बारिश से गर्मी से हल्का राहत रही थी। अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही थी। देर शाम में तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई थी। जिसके बाद से मौसम बदला-बदला रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को भीषण गर्मी दर्ज हुआ था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।जिले में बारिश के बने हैं फिलहाल आसार: जिले में बारिश की स्थिति बनी हुई है। आसमान में बादल के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज भी रहेगा। जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। इधर आगामी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं आगामी 12 व 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अगले 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। वही आगामी 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। साथ ही अगले16 व 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इधर अगले 18 जुलाई तक आसमान में बादल छाया रहेगा। साथ ही बारिश हो सकती है।


