जिले में सर्द हवा से राहत, धूप में रही गर्माहट
खगड़िया में आगामी पहली जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंड में...

खगड़िया। जिले में आगामी पहली जनवरी तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। तीन दिनों से तापमान में इजाफा महसूस हो रहा है। दिन में धूप में खासा गर्माहट महसूस हो रही है। जिससे शाम में कनकनी से इन दिनों कुछ राहत मिली। रविवार को भी दिन में मौसम में गर्माहट रही। धूप का खासा असर रहा। धूप खिले रहने से लोगों को ठंड से बड़ी राहत रही। वहीं पुरबा हवा चलने से शाम में वातावरण में कनकनी का असर कम महसूस हो रहा था। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा शाम चार बजे भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। दोपहर में धूप में खासा असर से तापमान चढ़ा रहा था। लोग बिना गर्म कपड़े के भी बाहर निकल रहे थे। यह स्थिति अगले तीन दिनों से बनी रहने की उम्मीद लगी है। एक दिन पहले शनिवार को भी दिन में धूप खिली थी। हालांकि शाम में हल्की-हल्की सर्द हवा चलने लगी थी। दो दिन पहले शुक्रवार को दिन में धूप का असर तेज रहा था। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। शाम बाद हल्की ठंड रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रही। इधर दिन में धूप का असर बना रह रहा है। अब शाम बाद हल्की ठंड का असर महसूस हो रहा है। एक दिन पहले गुरुवार को भी दिन में खासा धूप का असर रहा था। जिससे अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रही। हालांकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रही। दो दिन पहले गत बुधवार को दोपहर में खासकर धूप में काफी गर्माहट थी। वहीं गत मंगलवार को भी दोपहर में धूप काफी गर्म जैसा लग रहा था। पर पिछले तीन दिनों से पारा में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। तीन दिनों तक सात से 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है न्यूनतम तापमान।
अगले तीन दिनों में तापमान में इजाफा होने की संभावना: मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी पहली जनवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान चढ़ने की संभावना जतायी है। पहली जनवरी तक अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकती है। यह तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस चढ़ी रहेगी। यानि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। पहली जनवरी तक औसतमन चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चलेगी। जिससे तापमान में गिरावट रहेगी।
कोहरे को लेकर कई ट्रेनें लेट से चलीं, हुई परेशानी: खगड़िया। खगड़िया रूट में रविवार को भी कोहरे को लेकर कई ट्रेनें विलंब से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 05243 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू स्पेशल करीब दो घंटे देरी से खगड़िया पहंुची। वही 15945 अप डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे लेट चल रही थी। जबकि 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 19306 अप कामख्या-डा. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से चल रही थी। साथ ही 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्प्रेस करीब पौने घंटे लेट चली। इसके अलावा 15655 अप कामख्या-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन करीब एक घंटे विलंब से चल रही थी।
दिल के मरीज रहें सतर्क चूक बढ़ा सकती है परेशानी: खगड़िया। ठंड में दिल व डायबिटीज के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल व डायबिटीज के मरीज को ठंड में अधिक खतरा रहता है। अक्सर देखा जाता है कि बीपी बढ़ने से चक्कर भी आता है। कई बार लोग गश्त खाकर गिर भी जाते हैं। इसलिए बीपी की अभी के समय में नियमित जांच जरूरी है।
बताया जा रहा है कि डायबिटीज वाले मरीजों के शरीर में ठंड के कारण खून का सप्लाई घट जाता है।
खासकर पतली नसों में रक्त का प्रवाह पूरी तरह से रूक जाता है। ऐसे में गैंगरीन यानि घाव होने की संभावना बढ़ जाती है। घाव होने पर डायबिटीज मरीज को यह घाव सूखने में भी परेशानी होती है। वहीं इम्युनिटी कम होने के कारण यह ज्यादा प्रभावी हो जाता है। बताया जा रहा है कि अधिकांश डायबिटीज मरीज बीपी के भी मरीज रहते हैं। ऐसे में बचाव जरूरी है। दिल व डायबिटीज के मरीजों के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड में अकसर बच्चे व बुजुर्ग बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
कोट: ठंड का प्रभाव बूढ़े एवं बच्चों पर ज्यादा ही प्रभावी होता है। वहीं ठंड के कारण लोगों को कफ ज्यादा बनना शुरू होता है जो धीरे धीरे संक्रमित होने के कारण न्यूमोनिया का भी रूप ले लेता है। इसके साथ ही कोल्ड डायरिया होने की भी संभावना बढ़ जाती है। नाक जाम होना, सर्दी, खांसी आदि से भी लोग परेशान हो जाते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोगों को चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।-डॉ प्रेम शंकर, आईएमए अध्यक्ष
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।