
मौसम: जिले में दिन में खिल रही धूप, शाम होते ही सता रही कनकनी
मौसम: जिले में दिन में खिल रही धूप, शाम होते ही सता रही कनकनी मौसम: जिले में दिन में खिल रही धूप, शाम होते ही सता रही कनकनी
खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप निकली तो लोगों को कनकनी से राहत रही। हवा की रफ्तार कम रहने से लोगों को ठंड से बड़ा राहत महसूस हुई। जिससे तापमान हल्का चढ़ा रहा। जिले में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुई। इधर औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। एक दिन पहले शनिवार को तापमान नरम रहा। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली थी। पर, कनकनी बना रहा था। रात में घना कोहरा का असर रहा था।
गत शुक्रवार को खूब कनकनी महसूस हुई थी। गत गुरुवार को वातावरण में काफी कनकनी रही थी। सुबह से ही तेज सर्द पछुआ हवा से कनकनी बना रहा था। देर दोपहर बाद हल्की धूप निकली रही थी। पर, कनकनी से राहत नहीं मिली थी। अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुई थी। पर, महसूस 12 डिग्री हुई थी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रही थी। इधर दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। गत बुधवार को भी तेज पछुआ हवा चली थी। जिससे लोग दलक रहे थे। देर दोपहर बाद खूब कनकनी रही थी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज हुई थी। पर, महसूस 13 डिग्री हुई थी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुई थी। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। गत मंगलवार को भी वातावरण काफी नरम रहा था। पछुआ हवा से मौसम में कनकनी बना रहा था। अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुई थी। पर, महसूस 15 डिग्री हुई थी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रही थी। पछुआ हवा औसतन आठ किलोमीटर की रफ्तार से चली थी। जिले में आज फिर गिरेगा तापमान: जिले में आज से फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी। ऐसे में चार डिग्री सेल्सियस तापमान नरम रहेगी। जिससे जिले में 12 व 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा। वहीं 14 से 16 जनवरी तक अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रह सकती है। जबकि 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है। जबकि 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहेगी। वहीं आगामी 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकती है। इधर जहां 17 जनवरी को आसमान में बादल रह सकता है। बांकी दिनों मौसम साफ बना रह सकता है। तापमान चढ़ने से लोगों को रही राहत: जिले में कोल्ड डे के बीच रविवार को तापमान में काफी इजाफा रहा। जिले में तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज की गई थी। जिससे ठंड से राहत रही। जिले में बिते दिनों से चल रही ठंड से हल्की राहत रही। सर्द हवा के असर कम रहने से लोगों को कनकनी से राहत रही तो वहीं धूप खिला रहा। जिससे लोगों ने धूप का खूब आनंद लिया। सुबह से ही धूप निकला आया था। जिससे लोग खुलकर मौसम का आनंद लिया। लोग घर से बाहर निकले थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




