Khagaria News: जिले में अगले सप्ताह तक बारिश की बनी है स्थिति

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: जिले में अगले सप्ताह तक बारिश की बनी है स्थिति जिले में अगले सप्ताह तक बारिश की बनी है स्थिति जिले में अगले सप्ताह तक बारिश की बनी है स्थिति

Khagaria News: जिले में अगले सप्ताह तक बारिश की बनी है स्थिति

Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को मौसम में उतार व चढ़ाव रहा। सुबह में तेज धूप रही। इसके बाद हल्की बारिश हुई। साथ ही धूप के बीच आसमान में हल्का बादल भी बना रहा। जिससे मौसम कभी गरम तो कभी नरम महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार की दोपहर में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई थी। हालांकि दोपहर से पहले तेज धूप का असर रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को गर्मी का खासा असर रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को भी तेज धूप से उमस बना रहा था। गत रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकला रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार की दोपहर से पूर्व तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। जिससे मौसम नरम रहा था। इससे पहले तेज धूप से खासा उमस रहा था। अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर की रफ्तार से चली थी। बारिश के समय में औसतन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी.

जिले में आज भी बारिश के आसार

जिले में अगले सप्ताह तक बारिश के आसार है। साथ ही आसमान में हल्का बादल रहेगा। जिससे तापमान में गिरावट रह सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन व चार जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज होगा। वहीं पांच जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। वही छह व सात जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि आठ जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। साथ ही नौ व 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आगामी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। वही अगले 11 जुलाई तक आसमान में बादल के साथ बारिश हो सकती है.

फोटो: 13

कैप्शन: जिले के मानसी रेलवे जंक्शन पर प्यास बुझाने बोतल में पानी भरते यात्री।

सामान्य प्रश्न

खगड़िया में आज मौसम कैसा रहा?
खगड़िया में आज मौसम में उतार व चढ़ाव रहा। सुबह तेज धूप रही और इसके बाद हल्की बारिश हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।