जिले में 11 से 13 जून तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश के आसार
जिले में 11 से 13 जून तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश के आसार जिले में 11 से 13 जून तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ ब

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले 11 से 13 जून के आसपास बारिश की संभावना बनी है। साथ ही आसमान में गरज वाले बादल रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में 10 से अगले 14 जून तक अधिकांश समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना जताई है। साथ ही आगामी 11 से 13 जून के आसपास वर्षा के समय में मेघगर्जन व तेज आंधी चल सकती है। विशेष रूप से 11 से 13 जून के दौरान ऐसी मौसमीय गतिविधियों के रहने की अधिक संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जो सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि में पूरबा हवा औसतन 15 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत व दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की जारी अनुमान में तेज गर्मी के साथ ही बीच-बीच में बारिश की स्थिति से मौसम में उतार व चढ़ाव की स्थिति बना रह सकता है। हालांकि अभी उमसभरी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
उमसभरी गर्मी के बीच हुई बारिश से राहत
जिले में उमसभरी गर्मी के बीच हुई बारिश से राहत: जिले में मंगलवार को उमसभरी गर्मी के बीच शाम में तेज हवा के साथ हल्की बारिश से राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप से भीषण गर्मी महसूस हुआ। शाम में अचानक से आसमान में बादल के साथ तेज हवा चलने लगी। साथ ही हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले सोमवार को खासा गर्मी रहा था। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भीषण गर्मी महसूस हुई थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार की सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। इसके बाद तेज धूप से उमस रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शुक्रवार को तेज धूप से काफी उमस रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेलिसयस रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत गुरुवार को दोपहर में देह जला देने वाली धूप रहा था। दोपहर बाद अचानक से तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।
किसानों के लिए जारी की गई जरूरी सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने मौसमीय गतिविधियों के अनुसार किसानों को कृषि से संबंधित कार्य के लिए जरूरी सलाह दी है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों में खरीफ मक्का की बुआई के लिए अनुकूल समय बताया गया है। किसानों को समय से खेत की तैयारी व बुआई का कार्य करने की सलाह दी गई है। खरीफ तील की बुआई के लिए भी समय अनुकूल है। साथ ही भिंडी, कद्दू, खीरा, नेनुआ, लौकी आदि ग्रीष्मकालीन सब्जी की निकाई व गुड़ाई के साथ फसल सुरक्षा पर ध्यान रखें। बरसाती सब्जी लगाने की सलाह दी गई है।


