Weather Forecast Light Rain Expected in Khagaria with Temperature Ranges of 27-35 C मौसम: जिले में अगले पांच दिनों तक बारिश के है आसार, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWeather Forecast Light Rain Expected in Khagaria with Temperature Ranges of 27-35 C

मौसम: जिले में अगले पांच दिनों तक बारिश के है आसार

खगड़िया जिले में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। 20 से 26 अगस्त तक मध्यम बारिश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 20 Aug 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
मौसम: जिले में अगले पांच दिनों तक बारिश के है आसार

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आसमान में हल्का बादल रह सकता है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने 20 से 24 अगस्त तक की जारी पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छा सकते हैं। अगले 24 घंटे में बारिश का भी अनुमान है। वहीं 22 व 23 अगस्त को अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बर्षा होने की संभावना बनी है।

कुछ स्थानों पर बिजली व गरज के साथ बर्षा भी हो सकती है। वहीं 20 अगस्त को औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चल सकती है। वहीं अन्य दिनों में पछुआ हवा चलने की संभावना जताई गई है। जिले में आज 80 प्रतिशत बारिश के आसार: जिले में 20 अगस्त को 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है। आसमान में बादल भी बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। वहीं 22 व 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। वहीं 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। 26 से 28 अगस्त तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बता दें कि 20 से 26 अगस्त तक मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 28 अगस्त को भी बारिश हो सकती है। जिले में तापमान 32 डिग्री हुई दर्ज: जिले में मंगलवार को धूप का असर रहा। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल भी रह रहा था। जिससे मौसम में कुछ नरमी भी रही। जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि तापमान 39 डिग्री महसूस हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रही। इधर 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। एक दिन पहले सोमवार को मौसम में खासा उमस रहा था। हालांकि दोपहर के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई थी। वहीं शाम में भी तेज बारिश कई जगहों पर हुई थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज की गई। थी। गर्मी 41 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही थी। इधर औसतन 14 किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चली थी। गत रविवार को कई जगहों पर तेज बारिश हुई थी। हालांकि इससे पहले धूप कड़ा से उमस बना रहा था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज की गई थी। जबकि गर्मी 41 डिग्री महसूस हुई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही थी। औसतन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली। गत शनिवार को खासी गर्मी रही थी। खूब उमस बना रहा। जिससे लोग पसीने से तर रहे। शाम में भी खूब उमस रहा। वहीं शुक्रवार को भी उमसभरी गर्मी का असर रहा था। गत गुरुवार को खासा गर्मी रहा था। सुबह से ही तेज धूप का असर रहा था। दोपहर में धूप में खूब तपिश महसूस हुई थी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। जबकि तापमान महसूस 38 डिग्री रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।