आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के भी हैं आसार
आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के भी हैं आसारआज आसमान में छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के भी हैं आसारआज आसमान में छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में नौ मार्च को आसमान में बादल छाए रहने का पुवार्नुमान हैं। वहीं हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकती है। वहीं दस मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगी। इधर 11 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकती है। जबकि 12 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की उम्मीद है। इधर 13 व 14 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगी। वहीं 15 व 16 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकती है।
वहीं आगामी 17 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस बीच नौ मार्च व 16 मार्च को आसमान में बादील के साथ हल्की बारिश की उम्मीद की जा रही है। इधर जिले में रविवार को सुबह से ही तापमान गर्म रहा। दिन बीतने के साथ ही धूप की तपिश गर्म होते जा रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही। वहीं औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली। एक दिन पहले शनिवार को धूप का असर काफी गरम महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शुक्रवार को धूप में खासा गर्मी का एहसास हुआ था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। पछुआ हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत गुरुवार को भी गर्मी खूब महसूस हुआ था। गत बुधवार को भी धूप में गर्मी का अनुभव महसूस हुृआ था। वहीं गत मंगलवार को भी गर्मी का असर बना रहा था।जिले में आज व कल हो सकती है हल्की बारिश: जिले में नौ व दस मार्च आसमान में बादल छाया रह सकता है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बंूदा-बांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 11 मार्च तक की जारी पूर्वानुमान में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जता रखी है। हालांकि 10 व 11 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाया रह सकता है। कई जगहों पर छिटपुट वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है। अन्य दिनों मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। पूर्वानुमान अवधि में औसतन दस से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चलने का अनुमान लगाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


