जिले के 15 पैक्सों का छह फरवरी को होगा मतदान
जिले के 15 पैक्सों का छह फरवरी को होगा मतदान जिले के 15 पैक्सों का छह फरवरी को होगा मतदान जिले के 15 पैक्सों का छह फरवरी को होगा मतदान

खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के 15 प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए छह फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए विभाग द्वारा आगामी 21 व 22 जनवरी को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि जिले के खगड़िया प्रखंड के पांच, गोगरी के तीन, बेलदौर के पांच व चौथमके तीन पैक्सों में निर्वाचन कराया जाना है। इसके लिए डीएम नवीन कुमार ने विभिन्न कोषांगों का भी गठन किया है। किन किन पैक्सों में होगा चुनाव: जानकारी के अनुसार जिले के खगड़िया प्रखंड के उत्तर माड़र पैक्स, भदास उत्तरी, रहीमपुर मध्य, रानी सकरपुरा, खगड़िया नगर परिषद के कोठिया पैक्स, गोगरी प्रखंड के देवठा, चौथम प्रखंड केपिपरा व बुच्चा, बेलदौर के चोढ़ली, बेलदौर पैक्स, डुमरी पनसलवा, कंजरी, डाढ़ी पैक्स, गोगरी के शेरचकला, समसपुर पैक्स में मतदान कराया जाना है।
किन किन कोषांगों का किया गया है गठन: विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्मिक कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी एडीएम आरती को बनाय ागया है। जबकि इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी की जिम्मेवारी एसडीसी श्रीति कुमारी, डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड आदि को दी गईहै। जबकि प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकरी एडीएम लोक शिकायत मो ज्याउर्रहमान को बनाया गया है। वरीय प्रभार में डीपीआरओ राकेश रंजन, डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान शिवम आदि रहेंगे। सामग्री, बैलेट बॉक्स व मतपत्र कोषांग के के वरीय नेाडल पदाधिकारी एडीएम लोक शिकातय रहेंगे। नोडल पदाधिकारी की जिम्मेवारी एसपीजीआरओ गोगरी अंकित कुमार, सहायक कोषागार पदाधिकारी सलीम अंसारी, डीएफओ लाल बहादुर साफी आदि को दी गई है। वहीं जिला निर्वाचन कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी डीडीसी होंगे। डीसीओ समेत अन्य अधिकारियों को नोडल पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गईहै।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




