चाय चौपाल: समाजसेवी के साथ ही स्वच्छ छवि का हो हमारा नेता

चाय चौपाल: समाजसेवी के साथ ही स्वच्छ छवि का हो हमारा नेता

संक्षेप:

समाजसेवी व स्वच्छ छवि का हो हमारा नेता समाजसेवी व स्वच्छ छवि का हो हमारा नेता समाजसेवी व स्वच्छ छवि का हो हमारा नेता

Oct 20, 2025 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया, नगर संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी छह नवंबर को मतदान होना है। नामांकन का दौर खत्म हो चुका है। अब सिर्फ नाम वापसी शेष है। इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि चुनावी समर में कितने उम्मीदवार हैं। ऐसे में अब लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि हमारा उम्मीदवार कैसा हो। लोग आपस में चर्चाएं भी कर रहे हैं। रविवार को शहर के एसडीओ रोड में आयोजित चाय चौपाल में लोगों ने कहा कि हमारा नेता स्वच्छ छवि का हो। इमानदार एवं भ्रष्टाचार को दूर करने वाला होना चाहिए। वह जनहित में कार्य करने वाला भी नेता होना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। बोले लोग: 1. क्षेत्र में बेहतर विकास के कार्य करने वाला हमारा नेता होना चाहिए। विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने में हमारा नेता अग्रणी भूमिका निभाए। आम जनता के हर समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान करे। सावन कुमार, युवा। 2. विधानसभा क्षेत्र के हर समस्याओं को प्राथमिक के आधार पर समाधान करने वाला हमारा नेता हो। अपने विधानसभा क्षेत्र को बिहार ही नहीं पूरे देश में विकास के मानचित्र पर स्थापित कर सके। इसके लिए सार्थक प्रयास करने वाला नेता होना चाहिए। गौतम सिंघानिया, युवा। 3. भ्रष्टाचार के विरुद्ध कदम उठाने वाला होना चाहिए। जन समस्याओं के समाधान करने अथवा समाधान करने के प्रयास करने वाला होना चाहिए। आम लोगों की समस्याओं को सुनने वाला हमारा नेता होना चाहिए। जिससे लोगों की उम्मीदें पूरी हो सके। नवीन गोइनका, व्यवसायी। 4. आम जनता के हितों के लिए आवाज को बुलंद करने वाला हमारा नेता हो। हर समस्याओं क ा समाधान करने के लिए बेहतर प्रयास किया जाए। विकास की समस्याओं को दूर करने वाला हमारा नेता होना चाहिए। संजय पालड़ीवाल, स्थानीय। 5. हमारा नेता व्यवहारिक हो। सभी लोगों को साथ लेकर चले। मिलनसार हो। समाज के विकास में रूचि हो। लोगों को सड़क, शिक्षा व चिकित्सा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। रंजीत कुमार भारती, समाजसेवी। 6. उनका नेता जनता के बीच रहे। उनकी आवाज बने और चुनाव जीतने के बाद भी जनता से जुड़ा रहे। हमें ऐसे नेता का चयन करना चाहिए जो हमारे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। न कि केवल भाषणों तक सीमित रहे। सुधीर कुमार, शिक्षक नेता।