Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsVote Counting in Khagaria District on November 14 Amid Tight Security
बिहार चुनाव : विजय जुलूस पर प्रशासन की रोक, मतगणना के बाद नहीं होगी आतिशबाजी

बिहार चुनाव : विजय जुलूस पर प्रशासन की रोक, मतगणना के बाद नहीं होगी आतिशबाजी

संक्षेप: खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों की मतगणना 14 नवंबर को सुबह 8 बजे बाजार समिति परिसर में शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच विजय जुलूस और मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Thu, 13 Nov 2025 04:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

अब एक दिन के बाद लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा यानि 14 नवंबर को खगड़िया जिले के सभी चारों विधानसभा का मतगणना कराया जाएगा। व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य सुबह के आठ बजे से शुरु होगी। हालांकि मतगणना समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकाले जाने पर पूर्ण पांबदी लगाई गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम का मतगणना कराया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा में है बाजार समिति परिसर

बाजार समिति परिसर पूरी तरह से त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा में है। हर जगह पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती मतगणना के दिन की जाएगी। मतगणना के बाद किसी प्रकार का विजय जुलूस, आतिशबाजी, हथियार लेकर चलना या चार से अधिक व्यक्तियों का समूह बनाना प्रतिबंधित रहेगा। इन आदेशों के उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना केन्द्र में मोबाइल ले जाने पर रहेगी पाबंदी

मतगणना कर्मी व प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को मतगणना केन्द्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना परिसर में मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच ले जाने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इसके साथ ही गुटखा, तंबाकू सेवन, चाकू, माचिस या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के भी परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना परिसर को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है।

सुबह आठ बजे शुरु होगी मतगणना

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी कश्यप ने बताया कि आगामी 14 नवम्बर को मतगणना सुबह के आठ बजे बाजार समिति परिसर में शुरु की जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना शुरु की जाएगी। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती सुबह के 08:30 बजे से प्रारंभ होगी। ईवीएम के पहले दो राउंड की गणना तब तक नहीं होगी जब तक पोस्टल बैलेट की गणना पूरी नहीं हो जाती है। वहीं प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। पोस्टल बैलेट के मतों की गणना अलग कक्ष में की जाएगी।