Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsViolence and Tragedy in Beldaur Assault and Fatal Accident Reports
घायल कर छीना जेवरात एवं नकदी, दिया आवेदन

घायल कर छीना जेवरात एवं नकदी, दिया आवेदन

संक्षेप:

घायल कर छीना जेवरात एवं नकदी, दिया आवेदनघायल कर छीना जेवरात एवं नकदी, दिया आवेदनघायल कर छीना जेवरात एवं नकदी, दिया आवेदनघायल कर छीना जेवरात एवं नकदी,

Nov 25, 2025 12:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी स्वर्गीय लाल मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद रब्बान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर नगद एक हजार रुपये एवं गले में पहने सोने की चैन छीन लेने की शिकायत की है। घटना सोमवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक इस घटना में उसके पक्ष से एक महिला घायल हो गई है। आवेदन में मोहम्मद अमजद अंजार, मोफलिन खातून, कुक्या खातून, मोहम्मद अख्तर आदि को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा गया है कि सभी अभियुक्त घटना के समय पारंपरिक अस्त्र शस्त्र से लैस होकर घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के कारणों में बताया गया है कि लगभग बीस दिन पहले उसके दस कट्टा खेत में लगे धान की फसल अज्ञात लोगों के द्वारा काट लिया गया था, जिसकी शिकायत उसने ससमय पुलिस को आवेदन देकर की थी। इसी बात को लेकर आवेदक एवं मरजीना खातून के बीच विवाद हुई थी। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बेलदौर: इलाज के दौरान, सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत बेलदौर, एक संवाददाता। पचौत पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी स्वर्गीय कामेश्वर साह के 41 वर्षीय पुत्र सदानंद साह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के जितेन्द्र चौधरी के पुत्र हेमंत कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए अपनी वृद्ध 75 वर्षीया मां दूरो देवी को बाइक से ठोकर मारकर घायल कर देने एवं उसका इलाज के दौरान जेएलएन एमसीएच मायागंज भागलपुर में रविवार को मौत हो जाने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक गत 17 नवम्बर के सबेरे नौ बजे के करीब उसकी मां अपने घर के सामने सड़क आर पार कर रही थी। इसी क्रम में नामजद तेज गति से बाइक चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया, जहां इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहां से भी उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया था। जहां परिजन उसका इलाज करवा रहे थे। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।