ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामौत से क्लीनिक में हंगामा

मौत से क्लीनिक में हंगामा

जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एक क्लि्निक में रविवार को इलाज कारण आई एक 65 वर्षीया देवकी देवी की मौत हो गई। वह अरैया गांव निवासी कमलधारी पासवान की पत्नी बतायी जा रही है। वृद्धा की मौत के बाद परिजनों...

मौत से क्लीनिक में हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याMon, 20 Apr 2020 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एक क्लि्निक में रविवार को इलाज कारण आई एक 65 वर्षीया देवकी देवी की मौत हो गई। वह अरैया गांव निवासी कमलधारी पासवान की पत्नी बतायी जा रही है। वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया।परिजन हिमांशु गौरव ने बताया गया वृद्धा अपने घर से चलकर सीने की तकलीफ की शिकायत पर पहुंची थी। क्लिनिक स्वीटी स्वास्थ्य सेवा सदन में सूई लगाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन डॉक्टर पर उबल पड़े। इसके बाद देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची मानसी पुलिस आरोपी डॉक्टर को थाना ले गई। इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहंी दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले भी इस क्लिनिक में इलाज के बाद एक बच्ची की मौत हो चुकी है।

इसके बाद भी यह क्लिनिक यहां किसके आदेश पर चल रहा है किसी को पता नहीं है। बताया जाता है डॉक्टर पहले बेगूसराय में क्लिनिक का संचालन कर रहे थे। वहां भी क्लिनिक में तीन लोगों की मौत होने की बातें लोगों द्वारा बतायी गई। इसके बाद मानसी थाना के खुटिया पंचायत के घरारी गांव में क्लिनिक खोला गया। यहां लॉकडाउन में वाहन नहंी मिलने की मजबूरी में वृद्धा क्लिनिक आई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें