ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाघर से भागे दोनों छात्र फंसे थे अपहर्ता के चंगुल में

घर से भागे दोनों छात्र फंसे थे अपहर्ता के चंगुल में

चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर मोहल्ले से नौ मार्च की शाम कपड़े के साथ घर से भागे दोनों स्कूली छात्र ओमप्रकाश एवं उत्सव अपहत्र्ता के चंगुल में फंस गए थे। इसके बाद छात्रों के मोबाइल से...

घर से भागे दोनों छात्र फंसे थे अपहर्ता के चंगुल में
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याFri, 16 Mar 2018 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर मोहल्ले से नौ मार्च की शाम कपड़े के साथ घर से भागे दोनों स्कूली छात्र ओमप्रकाश एवं उत्सव अपहत्र्ता के चंगुल में फंस गए थे। इसके बाद छात्रों के मोबाइल से ही उनके परिजनों से फिरौती के रूप में सात लाख की राशि मांगी जा रही थी। इस साजिश में शामिल दो आरोपी युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को आरा से गिरफ्तार कर दोनों छात्रों को भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार युवकों में परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला निवासी सुजीत कुमार व बक्सर जिले के बड़का राजापुर गांव निवासी गौतम यादव शामिल हैं। यह जानकारी एसपी मीनू कुमारी ने प्रेस कांफ्रेस में दी। एसपी ने बताया कि दोनों छात्रों के परिजनों ने 11 मार्च को चित्रगुप्त नगर थाने में मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान बच्चों के दोस्त पियूष कुमार द्वारा दिए गए जानकारी से पता चला कि योजना बनाकर वे लोग भागे हैं।

पुलिस तकनीकी सेल के माध्यम से मामले की तफ्तीश में लगी तो इस घटना में नया मोड़ आया। क्योंकि लगातार उत्सव के परिजनों को सात लाख की फिरौती भोजपुरी भाषा में मोबाइल पर भेजी जा रही थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि यह व्हाटसेप नंबर तो उत्सव का है लेकिन उसके मोबाइल में सुजीत का सीम लगा हुआ है। वह लगातार फिरौती की मांग कर रहा है। मेसैज से पहले दिन यूपी के बलिया में फिरौती की राशि लाने की बात कही । इस पर पुलिस ने एएसआई अखिलेश सिंह के नेतृत्व में टीम को बलिया रवाना किया। इस दौरान मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया था। दूसरे दिन फिरौती की राशि लेकर बक्सर बुलाया जा रहा था।

पुलिस ने तुरंत चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में टीम को बक्सर भेजी। और अंतत: मामले का उद्भेदन हुआ। 15 दिन पहले सुजीत के संपर्क में आया था उत्सव : दोनों छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। 15 दिन पूर्व ही सुजीत के संपर्क में उत्सव आया था और पिछले एक सप्ताह पूर्व से ही घर से भागने की योजना बना रहे थे।

मुंबई में लूटपाट की भी बनाई थी योजना: एसपी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ही बच्चे घर से भागने की योजना बना रहे थे। इसमें उत्सव एवं ओमप्रकाश के साथ एक अन्य बच्चे भी घर से भागने की योजना बनाई थी। इसी दौरान पूर्व में सभी ने योजना बनाई थी कि वे लोग मुंबई रवाना होंगे और जरुरत पड़ने पर लूटपाट भी करेंगे।

इधर पुलिस ने दोनों युवकों के गिरफ्तारी को लेकर सुजीत के पिता को भी हिरासत में लिया था। प्रेस कांफ्रेस के दौरान एसडीपीओ रामानंद सागर, सदर इंस्पेक्टर बासुकीनाथ झा मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें