ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाहथियार के साथ दो गिरफ्तार

हथियार के साथ दो गिरफ्तार

अलौली पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बागमती नदी पुल पर गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरानदो बदमाशों को देशी कट्टा व आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर...

हथियार के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSat, 19 Sep 2020 03:37 AM
ऐप पर पढ़ें

अलौली पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बागमती नदी पुल पर गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरानदो बदमाशों को देशी कट्टा व आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के रौन गांव के रणवीर सिंह राणा उर्फ नटवर लाल व अलौली गांव के छतीश यादव उर्फ कारी यादव के रुप में हुई है। वहीं वाहन चालक रौन गांव निवासी हरि ठाकुर, रौन गांव के ही दशरथ महतो, गाड़ी मालिक राजेश महतो अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन व दो मोबाइल भी जब्त किया है। बताया जाता है कि विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाकर लौट रहे छतीश यादव उर्फ कारी यादव को उसके साथी घर छोड़ने अलौली आ रहे थे। इसी दौरान वाहन चेकिंग में पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि छतीश यादव उर्फ कारी यादव अलौली पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव हत्याकांड का नामजद अभियुक्त हैं। कारी यादव गैंगवार में मारे गए स्व. रामनंद यादव गिरोह के सदस्य बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष परेेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें