पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक विद्वान व महान अर्थशास्त्री थे: जिलाध्यक्ष
खगड़िया में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक महान अर्थशास्त्री और...

खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गड्डु पासवान ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक विद्वान,महान अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता खो दिया है। उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर ईमानदारी से देश की सेवा की। अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगान के लिए सूचना का अधिकार कानून लाए, देश में भुखमरी न हो उन्होंने सुरक्षा बिल कानून लाए। उन्होंने देश में आर्थिक मंदी को सुधारने का काम किया तथा किसानों को हज़ारों करोड़ का कर्जा माफ किया। देश हमेशा उनकी सेवाओं और योगदान को याद करेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, प्रीति वर्मा, सूर्यनारायण वर्मा,कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, जिला प्रवक्ता सह मीडिया अरुण कुमार अधिवक्ता, प्रदेश डेलिगेट उदय यादव, प्रदेश नेत्री मिनी कुमारी, इशरत खातून, जिला महासचिव कैलाश शर्मा, प्रमोद राय,मो. रिजवान अहमद, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डु, विनोद कुमार गुप्ता, विवेकानंद सिंह, प्रो. हामिद एकबाल, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रबंशी, जिला कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, अशोक कुमार देव, अशोक साह, अर्जुन यादव, चंदन कुमार यादव, वीर प्रकाश यादव, देवानंद ठाकुर,रविंद्र साह महात्मा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।