दिवंगत एसएसबी जवान के परिवारों से मिलकर सांसद ने दी सांत्वना

Mar 02, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

दिवंगत एसएसबी जवान के परिवारों से मिलकर सांसद ने दी सांत्वना दिवंगत एसएसबी जवान के परिवारों से मिलकर सांसद ने दी सांत्वना

दिवंगत एसएसबी जवान के परिवारों से मिलकर सांसद ने दी सांत्वना

चौथम। एक प्रतिनिधि सांसद राजेश वर्मा रविवार को चौथम प्रखंड के कैथी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत एसएसबी जवान हरिओम कुमार की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। सांसद ने दिवंगत जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत हरिओम कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही जवान के माता-पिता, पत्नी और बच्चों से भी बातचीत की। सांसद ने बच्चों की बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, स्थानीय मुखिया शशिभूषण कुमार, सरपंच ललेन्द्र कुमार, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, लोजपा नेता मोहन सिंह और लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार आदि मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।