Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsTrain Schedule Changes Due to Automatic Signaling Work on Gorakhpur-Gonda Route
आज परिवर्तित मार्ग से चलेगी गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन

आज परिवर्तित मार्ग से चलेगी गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन

संक्षेप:

नगर में आज:आज परिवर्तित मार्ग से चलेगी गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेनआज परिवर्तित मार्ग से चलेगी गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेनआज परिवर्तित मार्

Aug 18, 2025 05:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया। निज प्रतिनिधि गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित गोविन्दनगर-टिनिच- गौर-बभनान के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशन हेतु नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण 18 अगस्त को ब्लाक दिये जाने के फलस्वरूप ट्रेनों के परिचालन में बदलाव व कुछ गाड़ियों का बभनान-गौर स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहराव नही दिया जाएगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गोमतीनगर से 18 अगस्त को खुलने वाली 15078 डाउन गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा। वही कटिहार से 18 अगस्त को खुलने वाली 15707 अप कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे ट्रेन खगड़िया स्टेशन देरी से पहुंचेगी। वहीं अमृतसर से 18 अगस्त को खुलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। वही रविवार को गुवाहाटी से 17 अगस्त को खुलने वाली 15655 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई गई। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव खलीलाबाद एवं बस्ती स्टेशनों पर नहीं हुआ।