गले में फंदा डाल एक युवक ने की खुदकुशी
गले में फंदा डाल एक युवक ने की खुदकुशीगले में फंदा डाल एक युवक ने की खुदकुशीगले में फंदा डाल एक युवक ने की खुदकुशीगले में फंदा डाल एक युवक ने की खुदकु

परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के भरसो पंचायत स्थित कहार टोला गांव में बीती रात्रि एक युवक ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली । मृत युवक भरसो पंचायत के कहार टोला गांव निवासी गैचू सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मंगेश कुमार बताया जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि लोग तरह तरह की बातें कह रहे हैं। इधर परिजनों की माने तो बताते हैं कि अन्य दिनों की तरह शनिवार की रात मंगेश घर में खाना ख़ाकर अपने कमरे में सोने चला गया। इसी बीच घर के बांस के बल्ली में रस्सी लगाकर एक बाल्टी पर खड़ा होकर फांसी के फंदे से झूल गया ।
रविवार की सुबह जब देर तक मंगेश नहीं जगा तो परिजन ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कमरे के भीतर से कोई आवाज नहीं आया। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने घर का दरबाजाा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे की स्थिति देखकर लोगों के होश ही उड़ गए। परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद सरपंच सिंधु सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों से लेने के बाद सूचना पुलिस क़ो दी। पुलिस पहुंचकर शव क़ो अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।। इधर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




