दुपट्टे से फांसी लगाकर विक्षिप्त लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
दुपट्टे से फांसी लगाकर विक्षिप्त लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटीदुपट्टे से फांसी लगाकर विक्षिप्त लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटीदु

चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा घाट में रविवार को एक विक्षिप्त लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी उमाकांत सिंह की 35 वर्षीया पुत्री स्वाति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि स्वाति कुमारी अविवाहित थी। उसने अपने घर के बरामदे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थी। उसका वर्षों से इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
मृतका के परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है। उन्होंने कहा कि लड़की विक्षिप्त थी। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने रविवार की शाम छह बजे बताया कि परिजनों ने लड़की की मेडिकल रिपोर्ट दी। साथ ही पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


