
ात्नी से विवाद में पति ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या
ात्नी से विवाद में पति ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्याात्नी से विवाद में पति ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्याात्नी से विवाद में पति ने गले में फं
खगड़िया। एक प्रतिनिधि गंगौर थाना क्षेत्र के ततेराबाद चंदपुरा गांव में शनिवार को दंपत के बीच पत्नी से हुए आपसी विवाद में पति ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर रविवार को सदर असपताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतका की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव निवासी सुनील सिंह के रूप में की गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि पति से किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। वहीं देर रात सभी अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। जब देर सुबह तक सुनील कमरे से बाहर नहीं आया तो गेट खटकाने लगे।
काफी खटखटाने के बाद गेट नहीं खोला तो परिजनों ने गेट को तोड़कर अंदर देखा कि गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद सूचना पर गंगौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भे दिया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम पश्चात शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं शव घर पहुंचते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर गंगौर थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। फोटो : 16 कैप्शन: रविवार को सदर अस्पताल में शोक संतप्त मृतका के परिजन। हिन्दी भाषा साहित्य परिषद की कार्यकारिणी गठित, नंदेश निर्मल बने अध्यक्ष खगड़िया। निज प्रतिनिधि हिंदी भाषा साहित्य परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को डॉ सोहन कुमार सिन्हा के आवास पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार चौधरी ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से नंदेश निर्मल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार चौधरी का चयन किया गया। महासचिव पद पर संध्या किंकर का चयन किया गया। सचिव के रूप में शंकरानन्द का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर डॉ सोहन सिंहा, डॉ सुनील कुमार मिश्र, राजेंद्र राजेश, प्रो अनिल ठाकुर, रामचंद्र मंडल चयन किया गया। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर शशि शेखर, अभिराज कु आनंद, कामरान अल्वी, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ पुष्पा मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर कंचन नंदन हर्ष, पूजा श्रीवास्तव, अंकेक्षक के पद पर रामकृष्ण आनंद, मीडिया प्रभारी के पद पर शशि शेखर का चयन किया गया। परिषद की आगामी बैठक 22 फरवरी को डॉ सोहन सिन्हा के आवास पर रखी गई है। अंत में अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन किया। फोटो: 19 कैप्शन: रविवार को हिन्दी भाषा साहित्य परिषद में चयनित नए पदाधिकारी। गोगरी में दस दिवसीय विद्युत चलित चाक प्रशिक्षण शुरू सतत् विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्धता पर दिया जोर गोगरी प्रखंड के बोरना ग्राम में ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के बोरना ग्राम में सूक्ष्म लघु और माध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत जिले के साठ कुंभकारों को 10 दिवसीय विद्युत चालित चाक प्रशिक्षण तथा 35 महिलाओं के लिए 30 दिवसीय कॉस्टोमोलॉजी एवं ब्यूटीशियन कोर्स आधारित उद्यमिता सह कौशल विकाश कार्यक्रम का संयुक्त शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल पदाधिकारी खादी और ग्रामोद्योग आयोग गोपाल कुमार सिंह सूक्ष्म लघु और माध्यम उद्यम मंत्रालय के सहायक निदेशक आर के यादव तथा डीडीएम नाबार्ड पूजा भारती के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित कुंभकारों को संबोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कुम्भकारी कला से जुड़े हुए कुंभकारों के आमदनी को दुगुनी करने के उद्देश्य से जिला के 20 कुम्हारों को जनवरी माह में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। जिले में कुंभकारों की बड़ी आबादी तथा उनके द्वारा विद्युत चलित चाक के मांग को देखते हुए जिले के 40 और कुंभकारों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया है। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित कुंभकारों को भारत सरकार के ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत एक विद्युत चालित चाक प्रदान किया जाएगा। विद्युत चालित चाक का विशेषता यह है कि वह विद्युत से मोटर के माध्यम से चलता है तथा उसके गति को कम या अधिक किया जा सकता है तथा भविष्य में इसे सोलर प्लेट के साथ भी जोड़ा जा सकता है,जिससे शारीरिक मेहनत कम से कम उपयोग कर ज्यादा उत्पादन होता है। उन्होंने कुंभकारों से पारंपरिक उत्पादों के अलावा वर्तमान समय के मांग के अनुकूल तथा कलात्मक वस्तुएं बनाए की अपील की जिससे उनके बने उत्पाद न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि ऑनलाइन माध्यम से देश और विदेशों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने कुंभकारों से उत्पाद के मार्केटिंग से संबंधित जानकारी भी प्रदान की। सूक्ष्म लघु और माध्यम उद्यम मंत्रालय के सहायक निदेशक आर के यादव बताया कि गोगरी ब्लॉक के 35 महिलाओं को नि:शुल्क कॉस्टोमोलॉजी एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम बोरना ग्राम में चलाया जाएगा तथा प्रशिक्षण पश्चात यदि उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण की आवश्यकता होगी तो मंत्रालय के योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। डीडीएम नाबार्ड पूजा भारती ने जीविका से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर मुख्यमंत्री महिला योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने विभाग के योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए महिलाओं,किसानों, तथा पशुपालकों को केंद्रित योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया। बोरना सरपंच नवल किशोर सिंह ने बताया कि सभी के सामूहिक एवं अथक प्रयास से यह कार्यक्रम का शुभारंभ बोरना ग्राम में संभव हो पाया है, उन्होंने आगे भी ग्रामवासियों तथा क्षेत्रवासियों के उन्नति के लिए सामूहिक रूप से काम करते रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। बोरना के पूर्व मुखिया धीरेन्द्र नारायण सिंह ने विभिन्न विभाग के साथ समन्वय के साथ ग्राम के सतत् विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अधिक से अधिक अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्धता पर जोर देते हुए अधिकारियों से क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। दीपक कुमार ने इस तरह के योजनाओं को वृहत स्तर पर चलाए जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अवकाशप्राप्त सहायक निदेशक विजय कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त जनरल मैनेजर शिवशंकर सिंह, पैक्स अध्यक्ष रंजेश कुमार सिंह, मंजीत सिंह, विनय सिंह,मनोहर सिंह, प्रशिक्षक कुमार ध्रुव पंडित, संजय पंडित, कौशल्या देवी एवं 100 से अधिक प्रजापति समुदाय एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के लिए महिलाएं उपस्थित थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




