सड़क दुर्घटना में दो बच्चियां की मौत से गम में डूबा अमनी गांव
साइड स्टोरी:सड़क दुर्घटना में दो बच्चियां मौत से गम मेंसड़क दुर्घटना में दो बच्चियां मौत से गम मेंसड़क दुर्घटना में दो बच्चियां मौत से गम में

सड़क दुर्घटना में दो बच्चियां की मौत से गम में डूबा अमनी गांव साइड स्टोरी:
पेज पंाच की लीड:
सड़क दुर्घटना में दो बच्चियां की मौत से गम में डूबा अमनी गांव
मौत की बाद डेढ़ घंटे तक रहा सड़क जाम, लोग रहे फंसे
आक्रोशित परिजनों ने की प्रशासन से अनुग्रह राशि की मांग, बीडीओ व सीओ के आश्वासन के बाद टूटा जाम
घटना के बाद काफी देर तक मची रही लोगों में अफरातफरी
खगड़िया, नगर संवाददाता।
जिले के मानसी थानान्तर्गत अमनी गांव में मालक वाहक पिकअप वाहन के पलटने से दो मासूम की मौत के बाद लोग गम में डूब गए। धटना में भजन दास की पत्नी मीना देवी, उसके नाती गोलू के अलावा सदर प्रखंड के रसौंक गंाव निवासी स्व. मंटून पंडित की 30 वर्षीया पत्नी क्रांति देवी घायल हो गई। क्रंाति देवी पापड़ बेचने रसौंक से अमनी गांव आई थी। इस घटना से आक्रोशित लगभग ड़ेढ घंटे तक खगड़िया-बलहा सड़क को आक्रोशित मृतक परिजनों ने जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मासूम बच्चें के मौत के बाद परिजनों को अनुग्रह राशि देने की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क जाम किए जाने के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। जाम तोड़ने के लिए अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद भी तैयार नहीं थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि वाहन चालक की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हुई। ओवरलोडेड वाहन पर परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई नहंी किए जाने के कारण यह घटना हुई। वही लोगों द्वारा चालक के नशे में भी होने की बात कही जा रही थी। हालांकि बीडीओ राजीव कुमार, सीओ अमीर हुसैन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर जाम तोड़ा जा सका। इधर घटना के बाद रालोमो के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि दीपक कुमार, युवा नेता मुकेश कुमार सिंह, मुखिया वीरन सदा, पूर्व मुखिया डव्लू पासवान आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की कि जल्द मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली उचित अनुग्रह राशि दी।
दोनों ओर लगी थी वाहनों की लंबी कतार: सड़क जाम किए जाने के कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गईथी। बताया जा रहा है कि लोग दूसरे रास्ते से काफी मुश्किल के बाद निकल पा रहे थे। लगभग डेढ़ घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। हालंाकि कई लोग दूसरे रास्ते निकलते देखे गए।
रबीना अपने दो भाइयों की इकलौती थी बहन: घटना में मोहन सदा की मृत पुत्री रबीना कुमारी अपने पिता की इकलौती पुत्री थी। वह गंाव में ही आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ती थी। दो भाइयों की वह एकमात्र बहन थी। उसके भाई विशाल व मंजेश फफक कर रो रहा था अब राखी कौन बांधेगा। इकलौती बहन थी वह भी उसे छोड़ गई। बच्चों के क्रंदन से आसपास का माहौल गमगीन था।
जिले में एक पखवाड़े पूर्व ट्रैक्टर से दबकर तीन महिलाओं की हुई थी मौत: जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 31 चैेधा के पास लगभग एक पखवाड़ा पूर्व एक ट्रैक्टर में एक अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मारे दिए जाने के कारण दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि देवघर से मुंडन कराकर वापस लौट रहे ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस घटना में पसराहा थाना क्षेत्र के बंदेहरा गांव के रहने वाले बजरंगी यादव की पत्नी रीना देवी, बालो यादव की पत्नी शोभा देवी व भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव की रहने वाली श्रद्धा देवी की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी।
फोटो: 3
कैप्शन: शुक्रवार को अमनी गंाव में रोते बिलखते मृतका के परिजन।
फोटो: 4
कैप्शन: शुक्रवार को अमनी गंाव में घटना के बाद बांस लगाकर किया सड़क जाम।
फोटो: 2
कैप्शन: शुक्रवार को सदर अस्पताल में रोते मृतका के परिजन।
फोटो: 5
कैप्शन: शुक्रवार को अमनी गंाव में घटना के बाद मालवाहक वाहन के पास जुटी भीड़।
फोटो: 5
कैप्शन: शुक्रवार को अमनी गंाव में घटना के बाद जाम हटाते बीडीओ व सीओ।
ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, एक घायल, किया जाम
चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 स्थित कैथी गांव के समीप शुक्रवार को हुई घटना
स्थानीय मुखिया शशि भूषण कुमार एवं ग्रामीणों के समझाने के बाद जाम तोड़ा गया
चौथम। एक प्रतिनिधि
चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 स्थित कैथी गांव के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कैथी गांव के निकट एनएच 107 को कैथी के समीप जाम कर दिया। बाद में स्थानीय मुखिया शशि भूषण कुमार एवं ग्रामीणों के समझाने के बाद जाम तोड़ा गया। मृतक की पहचान कैथी नया टोला निवासी अजय सिंह की 47 वर्षीया पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान सुधा देवी के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला सुधा देवी अपने पति के साथ बासा पर जा रही थी। वहां सड़क पर एक ट्रक खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचलते हुए चली गई। जिसमें कल्पना देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सुधा देवी का हाथ कट गया। इधर घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर डुमरी पुल की ओर भागने में सफल रहा। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई, फिर गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद वहां मध्य बौरने पंचायत के मुखिया शशि भूषण कुमार, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य विजय पोद्दार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहन सिंह, स्थानीय चंदन शर्मा सहित काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जबकि 112 पुलिस के आमोद कुमार सिंह एवं थाना में पदस्थापित पीएसआई राकेश कुमार पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इधर तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क पर कई जगहों पर वाहन खड़ा कर दिया जा रहा है। जबकि सड़क पर गिट्टी और बालू भी रख दिया जाता है। जिस कारण सड़क हादसा हो रहा है। ऐसे डिपो वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
फोटो: 11
कैप्शन: चौथम: कैथी गांव के पास घटना के बाद मौके पर जुड़ी लोगों की भीड़।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।