जिले में चार दिनों में डूबकर एक विवाहिता सहित तीन की मौत
खगड़िया में पिछले चार दिनों में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई है। इसमें एक विवाहिता और एक किशोर शामिल हैं। भदलय घाट में स्नान करते समय किशोर की मौत हुई, जबकि विवाहिता की जान बूढ़ी गंडक में छलांग लगाने से चली गई। एक बालिका की भी डूबने से मौत हुई।

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में पिछले चार दिनों में डूबकर एक विवाहिता सहित तीन की मौत हो गई। तीनों शवों को परिजनों द्वारा बरामद कर लिया गया। जिले के गोगरी प्रखंड के भदलय घाट में स्नान के दौरान बुधवार को एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के मेतमा निवासी टकला बंजारा के पुत्र नौ वर्षीय मो. फिरोज के रूप में हुई। वही गुरुवार को शहर के बूढ़ी गंडक में गुरुवार को छलांग लगाने से एक विवाहिता की जान चली गई। मृतका बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी हीरामणि बतायी गई।
वही शनिवार को जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बुच्चा गंाव में आठ वर्षीया बालिका रतिवन सदा की पुत्री सुवन कुमारी बतायी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


