
चौथम: गड्ढे में डूबकर चार वर्षीया बालक की मौत, शव बरामद
एनडीए कार्यकत्र्ताओं की हुई बैठक, विधानसभा चुनाव पर चर्चा एनडीए कार्यकत्र्ताओं की हुई बैठक, विधानसभा चुनाव पर चर्चा
चौथम, एक प्रतिनिधि। चौथम थाना क्षेत्र के मरांच गांव में एक चार वर्षीय एक बालक की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। मृत बालक की पहचान गोपाल कुमार के पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बालक बच्चा खेलने के क्रम में लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच रविवार की देर शाम में घर के बगल में गड्ढे से बालक का शव बरामद किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दो दिनों में दो की डूबकर गई जान: चौथम थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में डूबकर एक बालक सहित दो लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले थाना क्षेत्र के सहोरवा गांव के कोसी नदी में नहाने के दौरान एक बालिका की मौत शनिवार को हो गई थी। मृतका की पहचान चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोरवा गांव निवासी लालो यादव की नौ वर्षीया पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध ने बताया गया कि बालिका शनिवार को कोसी नदी में नहाने के लिए है हुई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। वहां मौजूद लोगों ने बालिका को बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




