डूबकर 15 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
डूबकर 15 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम डूबकर 15 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार गांव स्थित गंगा नदी में रविवार को डूबकर 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। मृतक जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दक्षिणी रहीमपुर पंचायत के मथार गांव के वार्ड 6 निवासी उधो यादव का पुत्र सन्नी कुमार बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अन्य दिनों की तरह अपने पशुओं को लेकर नदी में स्नान कराने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान एक अन्य बालक डूबने से बचाने में उसकी ही डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर समय छोटे-छोटे ही बच्चे थे।
कोई वयस्क नही रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। वही अन्य बच्चे के घटना के बाद भयभीत हो जाने के बाद परिजनों को इसकी एक घंटा बाद जानकारी मिली। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। फ़ोटो : 18 कैप्शन : रविवार को सदर अस्पताल में शोक संतप्त मृत बालक के परिजन।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



