जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो बुजुर्ग की मौत, कोहराम

जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो बुजुर्ग की मौत, कोहराम

संक्षेप:

पेज तीन की लीड:जिले में अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग की मौत, कोहरामजिले में अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग की मौत, कोहरामजिले में अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग

Sep 07, 2025 03:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। मोरकाही बाबा टोला में डूबने से मृत की मौत हो गई तो दूसरी ओर खगड़िया स्टेशन के निकट एक ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरकाही बाबा टोला में शनिवार को गड्ढे में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान मोरकाही बाबा टोला के रहने वाले स्व. देवन यादव के 75 वर्षीय पुत्र देवन यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग घर से निकट एक गड्ढे के किनारे शौच करने के लिए गया हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान किसी तरह से पैर फिसल गया। जिससे गढ्ढे में भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके शव को गड्ढे में तैर रहा था। इसके बाद जब निकाला गया तो देखा कि उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर घटना के बाद से मृतक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बॉक्स: खगड़िया रेलवे जंक्शन के निकट ट्रेन से कटकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत खगड़िया। खगड़िया रेलवे जंक्शन के निकट शनिवार को तड़के ट्रेन से कटकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना रेलवे जंक्शन व मथुरापुर रेलवे ढाला के बीच स्थित मालगोदाम के पास हुई। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कुमार बताया कि ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान नहंी होने पर घटना के 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फोटो: 18 कैप्शन: शनिवार को सदर अस्पताल में शोकाकुल डूबकर मृत वृद्ध के परिजन।