Tragic Accident on NH 31 Man Dies After Being Struck by Unknown Vehicle महेशखूंट: अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ की मौत, परिजनों ने मचा कोहराम, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsTragic Accident on NH 31 Man Dies After Being Struck by Unknown Vehicle

महेशखूंट: अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ की मौत, परिजनों ने मचा कोहराम

महेशखूंट: अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ की मौत, परिजनों ने मचा कोहराममहेशखूंट: अज्ञात वाहन के धक्के एक अधेड़ की मौत,महेशखूंट: अज्ञात वाहन के धक्के एक

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 15 Sep 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
महेशखूंट: अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ की मौत, परिजनों ने मचा कोहराम

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के महेशखूंट एनएच 31 पर रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई।मृतक महेशखूंट बिचली टोला निवासी प्रभु मिस्त्री का पुत्र 52 वर्षीय महेन्द्र शर्मा बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि एनएच 31 होकर अपने घर से लेथ मशीन की दुकान पर जा रहा था। तेज रफ्तार से खगड़िया की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया।वाहन की ठोकर लगते ही महेन्द्र शर्मा की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई।घटना के बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 31जाम कर प्रशासन से मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि देने मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पहूची महेशखूंट पुलिस ने समझा बुझाकर आधा घंटे बाद एनएन पर से जाम हटवाने के बाद शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम पश्चात शव को मृतक के परिजनों को सोंप दिया गया। मौत की खबर के बाद से मृतक के पजिरनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महेशखूंट क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार व महेशखूंट मुखिया श्वेता कुमारी ने घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित को जल्द अनुग्रह राशि देने की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंपकर घटना की छानबीन की जा रही है। फोटो : 9 कैप्शन: महेशखूंट: रविवार को घटना के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन। छापेमारी में एक वारंटी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी पचौत पंचायत के पूर्व उपमुखिया सह वार्ड नंबर छह मुरली गांव निवासी सियाचरण यादव के पुत्र निर्मल कुमार यादव बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर कोर्ट से वारंट निर्गत था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया। महिला को सांप ने काटा, किया भर्ती बेलदौर, एक संवाददाता। गोगरी थाना क्षेत्र के देवठा गांव निवासी गोपाल शर्मा की 28 वर्षीया पत्नी रूबी देवी को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अपने साधनों से पीएचसी बेलदौर में भर्ती करवाया, जहां इलाज किया जा रहा है। पीड़ित महिला का मायके स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला नौबाद गांव बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक पीड़िता अपने मायके में सोई हुई थी। इसी क्रम में सांप ने उसके दाहिने हाथ के कनिष्ठा (कंगुलिया) अंगुली में काट लिया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि हालत में सुधार है। बैठक में शामिल होने कचहरी सचिव पटना के लिए किया प्रस्थान बेलदौर,एक संवाददाता पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में गुरुवार को बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक में शामिल होने के लिए जिले के कचहरी सचिवों का जत्था बुधवार को पटना के लिए प्रस्थान कर गया। इसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह कर रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सचिवों के मानदेय में मामूली वृद्धि तीन हजार रुपए की है। सचिवों के साथ नीतीश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है, महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए गत 17 वर्षों से गांव का छोटे छोटे विवाद गांव में ही निपटारा किया जा रहा है, जिससे न्यायालय में वादों की संख्या कम हो रही है। लेकिन सचिवों को मानदेय के रूप में केवल 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए करने से सचिव आहत हैं। इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपए करने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्यस्तरीय बैठक में आगे आंदोलन की नई रणनीति बनाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।