रील बनाने के चक्कर में बाइक के धक्के से एक पशुपालक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

परबत्ता के डुमरिया बुजुर्ग गांव में एक हादसे में पशुपालक कैलाश यादव की बाइक के धक्के से मौत हो गई। वह भैंस चराकर घर लौट रहा था जब एक युवक ने उसे पीछे से टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक आयुष कुमार का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रील बनाने के चक्कर में बाइक के धक्के से एक पशुपालक की मौत

परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव स्थित फोरलेन ओवरब्रिज के पास रील बनाने के चक्कर मे बाइक के धक्के से एक पशुपालक की शुक्रवार की शाम घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृत पशुपालक खीराडीह गांव निवासी स्व. एतवारी यादव का 55 वर्षीय पुत्र कैलाश यादव उर्फ़ कैलू यादव बताया ज रहा है। वही घायल बाइक चालक जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गांव निवासी त्रिभुवन यादव का पुत्र 23 वर्षीय आयुष कुमार बताया जा रहा है। घायल का प्राथमिक उपचार सीएचसी में कर स्थिति गंभीरदेख रेफर कर दिया गया।

यह घटना रिल्स बनाने के दौरान घटने की बात कही जा रही है क सीएचसी पहुंचकर पुलिस मामले की जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम कैलाश यादव उर्फ़ कैलू यादव गंगा घाट अगुवानी से भैस चराकर अगुवानी फोरलेन सड़क से अपना गांव खीराडीह जा रहा था। इसी बीच डुमरिया बुजुर्ग ओवरब्रिज के पास रिल्स बनाते आ रहे युवक ने पशुपालक क़ो बाइक पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। बाइक से धक्का लगते ही पशुपालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों क़ो सीएचसी लाया गया, लेकिन पशुपालक क़ो डॉक्टर ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक क़ो प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की पुलिस छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।