महेशखूंट में प्रशासन की उदासीनता के कारण एनएच पर लग रहा जाम

महेशखूंट में प्रशासन की उदासीनता के कारण एनएच पर लग रहा जाम

संक्षेप:

महेशखूंट में प्रशासन की उदासीनता के कारण एनएच पर लग रहा जाम महेशखूंट में प्रशासन की उदासीनता के कारण एनएच पर लग रहा जाम

Aug 29, 2025 02:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण महेशखूंट में जाम लग रहा है। वही हजारों लोग रोज इससे परेशान हो रहे हैं। एनएच 31 स्थित महेशखूंट बस स्टैंड की स्थिति जर्जर हो गई है। असामाजिक तत्वों ने अपना डेरा जमा लिया है। जिस कारण यहां गाड़ियां नहीं लगाई जाती है। ऐसे में करोड़ों की लागत से बना यह बस स्टैंड आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बस स्टैंड की बदहाली के कारण आमलोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. गाड़ी स्टैंड में लगने के बजाय ठऌ-31 पर महेशखूंट चौक पर लगता है, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बस स्टैंड पर अवैध वसूली की जाती है। इस पैसे की बंदरबांट होती है। जिला प्रशासन की लापरवाही से बस स्टैंड बंद पड़ा है। इधर गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बताया अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जायेगा। ट्रैफिक पुलिस के सामने ही एनएच पर सभी वाहनों का किया जा रहा ठहराव : महेशखूंट में जाम की समस्या क्यों न हो। जब प्रमुख मार्ग जहां से दिन भर वाहन गुजरते हैं वहां सड़क पर ही पुलिस के सामने अवैध रूप से सभी वाहनों का ठहराव किया जा रहा है। महेशखूंट में अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर न तो कार्रवाई हो रही है और न ही इनके समस्या को कोई स्थायी समाधान। एनएच पर जब सड़क दुर्घटना होती है तब अधिकारी जब जाम की की समस्या से मुक्ति दिलाने की बात करते हैं। लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर रफा दफा हो जाता है। सर्विस रोड पर ई-रिक्शा ने बना दी है पार्किंग : महेशखूंट चौराहा स्थित सर्विस रोड के पास ई-रिक्शा वालों ने पार्किंग बना दी है। चौक के ठीक बीच में ई-रिक्शा वाले तब तक लाइन में लगे रहते हैं, जब तक कि पैसेंजर भर नहीं जाते हैं। जबकि, यहां आसपास सामने ट्रैफिक पुलिस बैठी रहती है। इसके लोहिया चौक पर भी फुटपाथ दुकानदारों का कब्जा रहता है। लोहिया चौक पर पैसेंजर लेने के लिए ई-रिक्शा चालक काफी देर तक खड़े रहते हैं, जिससे जाम लगता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि अशोक सिंह,चंदन कश्यप, विन्देश्वरी साह, नंदलाल पासवान आदि ने बताया महेशखूंट में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम, एसडीओ व सीओ से मिलेंगे। बोले अधिकारी: महेशखूंट में जाम की समस्या से निजात के लिए जल्द पहल की जाएगी। इसके लिए अतिक्रमण नोटिस भेजकर हटाया जाएगा। दीपक कुमार, सीओ, गोगरी।