ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़िया48 घंटे में मिले तेरह कोरोना मरीज

48 घंटे में मिले तेरह कोरोना मरीज

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों मिलने की रफ्तार दिन-व-दिन कम होती जा रही है। संक्रमण के दर में गिरावट दर्ज की गयी है। आलम यह है कि पिछले 48 घंटे में 3261 लोगों की जांच की गई। इसमें से मात्र 13 कोरोना...

48 घंटे में मिले तेरह कोरोना मरीज
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSat, 19 Sep 2020 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों मिलने की रफ्तार दिन-व-दिन कम होती जा रही है। संक्रमण के दर में गिरावट दर्ज की गयी है। आलम यह है कि पिछले 48 घंटे में 3261 लोगों की जांच की गई। इसमें से मात्र 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 2405 हो गई है। अब तक जिले में 87 हजार 279 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें से 83 हजार 746 लोगों का जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है जबकि 2405 लोगों का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। अब तक जिले में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में मात्र 81 कोरोना पॉजिटिव मरीज ही एक्टिव हैं। अब तक जिले में 180 कंटेंटमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। अगस्त माह में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार काफी तेज थी। यह रफ्तार सितंबर माह में काफी धीमा हुआ है। 17 सितंबर को कराए गए 1754 लोगों की जांच में मात्र एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इधर पॉजिटिव मरीजों के मिलने की संख्या में कमी आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग काफी राहत की सांस ली है। हलांकि अभी भी सावधानी बरताते हुए दूरी का पालन करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें