महद्दीपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर की दानपेटी की चोरी का दूसरे दिन भी पता नहंी
महद्दीपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर दानपेटी की चोरी कामहद्दीपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर दानपेटी की चोरी कामहद्दीपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर दानपेटी क

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर स्थित प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में शनिवार की मध्यरात्रि चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दान पेटी से लाखों रुपये की राशि पार कर दी। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सोमवार कोघटना के 48 घंटे बाद भी पसराहा पुलिस के हाथ खाली है। सीसीटी व फुटेज में चोर बड़ी ही बेफिक्री के साथ दानपेटी का कुंडी तोड़कर नोटों के बंडल निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। मंदिर के पुजारी प्रकाश ठाकुर के आवेदन पर पसराहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
उन्होंने बताया कि दानपेटी मंदिर के मुख्य द्वार पर रखी गई थी। राजकीय मेला के सफल आयोजन के बाद मंदिर कमेटी इस पेटी को खोलकर दान राशि का हिसाब-किताब करने की योजना बना रही थी, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने दान पेटी का कुंडी टूटा हुआ पाया। पेटी के अंदर रखे सभी कागज के नोट गायब थे और पास में ही एक लोहे का रॉड पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि चोरों ने लोहे की रड की सहायता से मजबूती से बंद पेटी को क्षतिग्रस्त किया।घटना की जानकारी मिलते ही मेलाध्यक्ष रोहिन सिंह और मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मेलाध्यक्ष ने बताया कि दान पेटी में बड़ी धनराशि होने का अनुमान था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों में इस चोरी को लेकर काफी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


