ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाचोरों ने उड़ाये नकदी व जेवरात

चोरों ने उड़ाये नकदी व जेवरात

शनिवार की देर रात महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत स्थित चंद्रवंशी टोला वार्ड नम्बर दो में चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ा लिए। गृहस्वामियों को इसकी...

चोरों ने उड़ाये नकदी व जेवरात
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSun, 20 Jan 2019 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की देर रात महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत स्थित चंद्रवंशी टोला वार्ड नम्बर दो में चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ा लिए। गृहस्वामियों को इसकी जानकारी रविवार की सुबह घर में बिखरे सामान देखकर हुई। खोजबीन करने पर गांव के पास ही बांसबिट्टी में बक्सा, अटैची व बैग मिली। लेकिन उसमें जेवरात, नगदी सहित अन्य कीमती सामान गायब थे।

पीड़ित गृहस्वामियों में रंजीत सिंह व निर्धन सिंह शामिल हैं। इधर घटना की सूचना पर महेशखूंट पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया कि चोरों ने रंजीत सिंह के घर से 60 हजार का जेबरात, 10 हजार नगदी व अन्य कीमती सामानों की चोरी की है। रंजीत सिंह के घर का तीनों बक्सा बांसबिट्टी में मिला। रंजीत सिंह के मुताबिक वे दूसरे रूम में सोए थे। कमरे में कोई नहीं था। इसी का लाभ उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया।वही दूसरे पीड़ित निर्धन सिंह ने बताया कि ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और एक बैग व सूटकेश लेकर बांसबिट्टी चला गया। बांसबिट्टी में बैग व सूटकेश से कीमती सामान निकालकर चंपत हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि घटना को अंजाम एक ही चोर गिरोह के सदस्यों ने दिया है।

इधर की घटना की सूचना मिलते ही मुखिया अमित कुमार, वार्ड सदस्य संगीता कुमारी, पंच रेणु देवी, राजेश कुमार सिंह, पवन कुमार, ललन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल बांसबिट्टी पहुंचकर चोरों द्वारा फेंके गए बक्सा, अटैची, बैग आदि का जायजा लिया। इसके बाद पीड़ित गृहस्वामियों सेचोरी की जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही महेशखंूट पुलिस भी घटना स्थल पर पहंुचकर मामले की छानबीन शुरू की। इधर महेशखूंट के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर चोरों को दबोच लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें