ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हारे

मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हारे

महेशखूंट पंचायत से निर्वतमान मुखिया संघ के अध्यक्ष ममता देवी चुनाव हार गई। इस पंचायत के मुखिया पद पर श्वेता देवी ने कब्जा जमाया है। बताया जाता है...

मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हारे
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSat, 23 Oct 2021 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

खगडि़या | नगर संवाददाता

महेशखूंट पंचायत से निर्वतमान मुखिया संघ के अध्यक्ष ममता देवी चुनाव हार गई। इस पंचायत के मुखिया पद पर श्वेता देवी ने कब्जा जमाया है। बताया जाता है कि मुखिया पद पर श्वेता कुमारी ने बाजी मारते हुए सर्वाधिक 2488 मत लाए। वहीं कंचन देवी को 1555 मत मिले। वहीं बबली कुमारी को 940, मंजू देवी को 579, ममता कुमारी को 1441, रेणू देवी को 237 मत मिले। वही झिकटिया पंचायत से मुखिया पद पर मंजूलता कुमारी विजेता रही । उसे सर्वाधिक 2337 मत मिले। वही हसीना बेगम 1081 मत मिले। जबकि पूनम देवी को 861, मनीषा शंकर को 60, रीता देवी को 98, रूबी देवी को 442, रुकसाना परवीन को 551, रूबी कुमारी को 135, सुलेखा देवी को 495, रेणु देवी को 68, सुधा देवी को 103 मत मिले। बन्नी से किरण देवी मुखिया पद से विजयी रही। किरण देवी को सर्वाधिक 1748 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिरोमणि देवी को 1559 मत, कविता देवी को 324 मत, तरुणा कुमारी को 1060, नीतू कुमारी को 298 मत, मनुमाला देवी को 946 मत, लक्ष्मी देवी को 1052 मत, सीता देवी को 165 मत, हिना देवी को 210 मत मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें