ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियासम्मेलन को लेकर करें प्रचार-प्रसार

सम्मेलन को लेकर करें प्रचार-प्रसार

21 अक्टूबर को मथुरापुर मैदान में होने वाले अतिपिछिड़ा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की सर्वाधिक भागीदारी हो। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करना...

सम्मेलन को लेकर करें प्रचार-प्रसार
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSun, 23 Sep 2018 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

21 अक्टूबर को मथुरापुर मैदान में होने वाले अतिपिछिड़ा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की सर्वाधिक भागीदारी हो। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करना होगा।

यह बातें सदर प्रखंड के धुसमुरी विशनपुर गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में विधान पार्षद सोनेलाल मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए हमें संगठन को पूरी तरह से मजबूत करना है। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि अतिपिछिड़ा सम्मेलन की सफलता हम लोगों की जिम्मेवारी है। इस जिम्मेवारी को निभाने के लिए हमें क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करना होगा। वहीं जदयू राज्य परिषद सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विकास का कारवां चला रहे हैं। विकास का यह कारवां अनवरत चलते रहे। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से संगठित होकर कार्यक्रम को सफल करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के सदर प्रखंड के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। इस दौरान राज्य परिषद सदस्य अशोक सिंह, जिप सदस्य योगेन्द्र सिंह, शंभू झा, महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कुमारी निर्मला, उपप्रमुख मो. साहेब रहमानी, रामप्रकाश सिंह, प्रमोद महंथ, शंभू कुमार गांधी, कुंदन चौधरी, अंजू देवी, शिवव्रत शर्मा, संजय कुमार, नंदकिशोर कुमार, कुंदन चौधरी, टुनटुन शर्मा, मदन शर्मा, दिगंबर शर्मा, सुलो शर्मा, मनोरमा देवी, डेजी भारती, सरोजनी देवी, ब्रह्मदेव शर्मा, पंकज चौधरी, जयमाला देवी, मनोज साह, केदार शर्मा, सीता देवी आदि थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें