ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियायुवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं

युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं

मानसी थाना क्षेत्र के खिड़निया बांध के समीप मंगलवार की सुबह एक गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई...

युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याTue, 16 Jan 2018 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसी थाना क्षेत्र के खिड़निया बांध के समीप मंगलवार की सुबह एक गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है।

मानसी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने नेपाल रोड से सटे पूरब एक गड्ढे में युवक के शव को देखा तो इसकी जानकारी मानसी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। युवक का पूरा शरीर कीचड़ से लथपथ था। वहीं फटा एवं मैला कुचला कपड़ा पहना हुआ था। युवक विक्षिप्त बताया जा रहा है।

वैसे पुलिस भी प्रथम दृष्टया युवक विक्षिप्त मान रही है। इधर शव मिलते ही घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गये। कुछ लोगों का कहना था कि सोमवार को वह युवक हरदिया गांव में कपड़ा एवं खाने को मांग रहा था। मानसी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गड्ढ़े से बरामद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें