Khagaria News: मकान का किराया नहीं देने की पुलिस से शिकायत
हिन्दुस्तान, खगडि़या
Khagaria News: बेलदौर के तिलाठी गांव में सरोज देवी ने अपने किराएदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि किराएदार ने 7.5 लाख रुपये किराया में मकान लिया था, लेकिन केवल 3 लाख रुपये ही चुकाए। अब वह बाकी की राशि मांगने पर मकान पर अवैध कब्जा करने की धमकी दे रहा है।

Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के तिलाठी गांव निवासी स्वर्गीय अमरेंद्र झा के पत्नी सरोज देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही किराएदार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मकान का किराया नहीं देने एवं मकान भी नहीं खाली करने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक उसने किराएदार को गत 1 नवंबर 19 को एग्रीमेंट कर बाइक एजेंसी खोलने के लिए मकान किराया पर दिया था। आवेदिका के मुताबिक एग्रीमेंट के मुताबिक उसका मकान का किराया सात लाख पचास हजार रुपये होता है। इसके एवज में किरायेदार ने उसे केवल तीन लाख रुपये का भुगतान किया। शेष बचे किराया का मांग करने पर मकान को अवैध तरीके से कब्जा कर लेने की धमकी दी जा रही है।
इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


