घरेलु गैस: अब तक 515 लोगों ने किया शिकायत, 351 मामले निष्पादित

Apr 07, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

घरेलु गैस: अब तक 515 लोगों ने किया शिकायत, 351 मामले निष्पादितघरेलु गैस: अब तक 515 लोगों ने किया शिकायत, 351 मामले निष्पादितघरेलु गैस: अब तक 515 लोगों

घरेलु गैस: अब तक 515 लोगों ने किया शिकायत, 351 मामले निष्पादित

खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर हैं। उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग कराए जाने के बाद होम डिलवरी दी जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए कतार में खड़ा नहीं होना पड़े। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी नहीं हो और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलु गैस सिलेंडरों का उपयोग नहींहो। इसके लिए नियमित रूप सेअधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहाहै। जिले के दोनों अनुमंडलों के सभी 31 गैस एजेंसी समेत अन्य 225 जगहों पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। वहीं अब तक जिलास्तरीय कंट्रोल रूम में 515 लोगों ने अपने अपने समस्याओं को लेकर शिकायत की है।

शिकायत के आलोक में अब तक 351 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष बचे 164 मामलों का निष्पादन आगामी तीन से चार दिनों में कर दिया जाएगा। इधर जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयंत ने बताया कि जिले को गैस प्लांट से मांग के अनुरूप आवंटन मिल रहा है जो बुकिंग करवाए उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।इधर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी कश्यप ने बताया कि लगातार शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है। इधर गोगरी के एक उपभोक्ता अफरोजी खातून ने बताया कि शिकायत के आलोक में मामले निष्पादित किए जा चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।