Successful Tiranga Yatra by BJP Workers in Gogari Celebrating Operation Sindoor तिरंगा यात्रा में गूंजा देश के वीर सैनिक जिंदाबाद के नारे, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsSuccessful Tiranga Yatra by BJP Workers in Gogari Celebrating Operation Sindoor

तिरंगा यात्रा में गूंजा देश के वीर सैनिक जिंदाबाद के नारे

तिरंगा यात्रा में गूंजा देश के वीर सैनिक जिंदाबाद के नारे तिरंगा यात्रा में गूंजा देश के वीर सैनिक जिंदाबाद के नारे तिरंगा यात्रा में गूंजा देश के वीर

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 25 May 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा में गूंजा देश के वीर सैनिक जिंदाबाद के नारे

गोगरी । एक संवाददाता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोगरी प्रखंड परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा गोगरी प्रखंड परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जमालपुर बाजार होते हुए यात्रा जमालपुर के टेंपो स्टैंड गांधी चौक पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नगर अध्यक्ष कुंदन निषाद एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष मायाराम ने संयुक्त रूप से की। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं स्थानीय लोगो ने शिरकत कर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, शहीद जवान अमर रहे जैसे नारों से क्षेत्र का वातावरण देश भक्ति से सरावोर कर दिया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला महामंत्री विनोद झा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ,भाजपा नेता वेद प्रकाश यादव, युवा मोर्चा के महामंत्री अमर सिन्हा, स्टार प्रचारक फूलचंद पटेल,आर्यन गोस्वामी, अनिल शर्मा, करुणेश मिश्रा, विपिन निषाद, राजेंद्र मंडल, हीरा चौधरी,सुखदेव मुनि, रंजीत कुमार रंजन, दिलीप पासवान, चंदन राजन, अभिषेक कुमार,कंचन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, संजय मंडल, मनोज निराला, संतोष प्रिंस, मनोज गुप्ता, अमरेश कुमार, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, श्याम कुमार, शंभू मंडल, गुड्डू मंडल के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।