महेशखूंट: मेधावी छात्र व छात्राओं की प्रतिभा को मुखिया ने सराहा

Apr 07, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

महेशखूट में पकरैल पंचायत के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रूपम कुमारी ने 450 अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि लखन कुमार और अविनाश कुमार ने 425 अंक प्राप्त किए। सभी छात्रों को मुखिया अरूण कुमार साह ने सम्मानित किया। आर्य शिक्षण संस्थान के अन्य सदस्य भी मौके पर उपस्थित थे।

महेशखूंट: मेधावी छात्र व छात्राओं की प्रतिभा को मुखिया ने सराहा

महेशखूट । एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत में सोमवार कोछात्र व छात्राओं को मजदूर के पुत्र व पुत्री तथा आर्य शिक्षण संस्थान के छात्रों ने मैट्रिक में परचम लहराया। बिन्दटोली निवासी जवाहर सिंह की पुत्री रूपम कुमारी को 450 अंक मिली। वे उत्क्रमित हाई स्कूल पकरैल की टॉपर छात्रा रही। वही लखन कुमार तथा अविनाश कुमार को 425 अंक मिला। जो स्कूल में दूसरे स्थान पर रहा। अनिश कुमार को 392 अंक प्राप्त हुए। सभी को मुखिया अरूण कुमार साह ने सोमवार को सम्मानित कर उसकी प्रतिभा को सराहा। मौके पर आर्य शिक्षण संस्थान के व्यवस्थापक डॉ नागेन्द्र प्रसाद गुप्ता,अनिता देवी, कविता कुमारी, धीरेन्द्र कुमार धीरज, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानी, अस्मिता भारती, अर्पिता भारती आदि मौजूद थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।