ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाहड़ताल से ढाई घंटे तक मची रही अफरातफरी

हड़ताल से ढाई घंटे तक मची रही अफरातफरी

कई माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान सदर अस्पताल के डॉक्टर, एएनएम व अन्य नर्सिंग स्टॉफ ने सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर चले गए। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही चालू रही। इस दौरान लगभग ढ़ाई घंटे तक सदर...

हड़ताल से ढाई घंटे तक मची रही अफरातफरी
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याTue, 25 Sep 2018 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

कई माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान सदर अस्पताल के डॉक्टर, एएनएम व अन्य नर्सिंग स्टॉफ ने सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर चले गए। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही चालू रही। इस दौरान लगभग ढ़ाई घंटे तक सदर अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। आउटडोर सेवा बंद रहने व सोमवार होने के कारण काफी संख्या में इलाज कराने के लिए मरीज पहुंच गए थे, लेकिन आलम यह था कि डॉक्टर, एएनएम व सदर अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर होने के कारण किसी का इलाज नहीं कर रहे थे।

हड़ताल के दौरान सदर अस्पताल परिसर में कर्मियों ने प्रशासन विरोधी नारे लगाया। कर्मियों ने बताया कि लगभग छह माह से उनलोगों के वेतन भुगतान नहीं होने के कारण वे लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। पैसे के आभाव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इधर सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल की सूचना पर सीएस डॉ. अरुण कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों से वात्र्ता की। वात्र्ता के दौरान बताया कि वेतन के भुगतान को लेकर वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन हड़ताल कर्मी अपना हड़ताल तोड़ने को तैयार नहीं हुए। वहीं हड़ताल की सूचना अनिरुद्ध कुमार स्वयं पहुंचे और हड़ताल कर रहे कर्मियों से हड़ताल के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभाग के प्रधान सचिव से बात की और डीएम ने एक पखवारे के दौरान समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हड़ताल कर रहे कर्मी हड़ताल खत्म कर स्वास्थ्य सेवा बहाल की।

इस मौके पर डॉ गुलसनोवर, डॉ विद्यानंद सिंह, डॉ रविन्द्र नारायण, ओमप्रकाश सिंह, एएनएम विभा, निशि, आशा कुमारी,उषा कुमारी, ममता कुमारी, इंदिरा कुमारी, भवानी, वीणा, शंकर कुमार, नीरज कुमार, रीतू रानी, कुमारी रेणु, सुभाष कुमार, रमण समेत दर्जनों की संख्या में स्वास्थ्यकर्मी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें