ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाहवा चलने से राहत पर उमस जारी

हवा चलने से राहत पर उमस जारी

आसमान में बादलों के मंडराने व हवा चलने के कारण मंगलवार को जिलेवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अन्य दिनों की अपेक्षा कम तापमान रहने से सुकून...

हवा चलने से राहत पर उमस जारी
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याWed, 12 Jun 2019 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

आसमान में बादलों के मंडराने व हवा चलने के कारण मंगलवार को जिलेवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अन्य दिनों की अपेक्षा कम तापमान रहने से सुकून मिला।

लेकिन इसके बावजूद उमस जारी रहा। दोपहर के बाद तापमान थोड़ा गर्म हुआ और पारा 36 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। इधर कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि मानसून में देरी के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अच्छी बारिश के लिए 14-15 जून तक इंतजार करना पड़ेगा। 14 जून के पूर्व आसमान में बादल मंडराते नजर आयेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम की बेरुखी से बोआई में देरी: खरीफ फसल के बोआई का समय आ गया है। खासकर धान की मौसम के लिए अभी का समय अनुकूल नहीं है। मौसम के बेरुखी के कारण किसानों को बिचड़ा गिराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसान संजीव कुमार, मृत्युंजय सिंह, राज किशोर यादव आदि ने बताया कि किसान मानसून का इंतजार कर रहे हैं लेकिन मानसून में देरी के कारण धान फसल की बोआई में देरी हो रही है। हालांकि धूप का फायदा मक्का किसानों को हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें