मदद के लिए सामाजिक संगठनों ने बढ़ाए हाथ
कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने के बाद लोगों में अफरातफरी मची हुई है। लॉक डाउन पूरे देश में चल रहा है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहे हैं।लोगों के अधिकांश व्यवसाय पूरी तरह से ठप हैं। सर्वाधिक परेशानी गरीब...
कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने के बाद लोगों में अफरातफरी मची हुई है। लॉक डाउन पूरे देश में चल रहा है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहे हैं।लोगों के अधिकांश व्यवसाय पूरी तरह से ठप हैं। सर्वाधिक परेशानी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को लॉक डाउन के कारण हुई है। गरीबों का रोजगार ठप हो जाने के कारण जीविकोपार्जन की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। इन समस्याओं के बीच सामाजिक संगठनों ने भी हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है।
आलम यह है कि सामाजिक संगठन द्वारा गांव-गांव का दौराकर ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया जा रहा है। कोई मास्क, सेनेटाइजर व साबुन बांट रहा है तो कोई फूड पैकेट का वितरण जरूरतमंदों के बीच कर रहे हैं। वही कोरोना के भय से प्रदेश से घर लौट रहे लोगों को भोजन करा रहे हैं। एनएच किनारे ठंडे पानी भी गर्मी की इस तपिश में लोगों को पिला रहे हैं।
सामाजिक संगठनों के हाथ बढ़ाने के बाद से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। यह अलग बात है कि लोगों को यह सुविधा हर जगह नहीं मिल पा रही है। लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता धीरे-धीरे अधिकांश गांव तक अपनी सेवा देने पहुंच रहे हैं। जिससे गरीब व मजदूर इस बीमारी की चपेट में न आ सके।
